{"_id":"6a4e9bbde04d924aa8034a14","slug":"home-demolished-plea-for-help-made-to-the-administration-orai-news-c-224-1-ori1005-146547-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: ढहा आशियाना, प्रशासन से लगाई मदद की गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: ढहा आशियाना, प्रशासन से लगाई मदद की गुहार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कोंच। गोखले नगर निवासी 62 वर्षीय जमुना देवी का कच्चा मकान दो दिन पहले हुई बारिश में ढह गया। गृहस्थी का सारा सामान मलबे में दब गया, जिससे वह अपने बेटे के साथ पड़ोसी के घर शरण लेने के लिए मजबूर हैं। पीडि़ता ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।
जमुना देवी के पति ओमप्रकाश का 13 वर्ष पहले निधन हो चुका है। वह मेहनत-मजदूरी और कपड़ों में काज-बटन का काम कर परिवार का पालन-पोषण करती हैं। करीब तीन वर्ष पहले भी उनके मकान का पिछला हिस्सा ढह गया था तब प्रशासन से मात्र चार हजार रुपये की आर्थिक सहायता मिली थी।
इस बार लगातार बारिश से छप्पर भी गिर गया, जिससे वह पूरी तरह बेघर हो गईं। पड़ोसी केदारी ने मां-बेटे को अपने घर में जगह और भोजन दिया है। जमुना देवी ने बताया कि उन्होंने कई बार आवास के लिए आवेदन किया लेकिन केवल आश्वासन ही मिला।