फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Heavy traffic jam from Kalpi Road to Zila Parishad, people suffering in 42 degree heat

Jalaun News: कालपी रोड से जिला परिषद तक भीषण जाम, 42 डिग्री में तड़पे लोग

Thu, 23 Apr 2026 02:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Heavy traffic jam from Kalpi Road to Zila Parishad, people suffering in 42 degree heat
फोटो - 05 मनसापूर्ण मंदिर के पास लगे जाम में फंसे लोग। संवाद - फोटो : Samvad
उरई। शहर में जाम की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है और इसका खामियाजा आम लोगों को रोजाना भुगतना पड़ रहा है। बुधवार की दोपहर कालपी रोड से लेकर जिला परिषद तक लंबा जाम लग गया। इससे एक घंटे तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा।
विज्ञापन

सुबह करीब 11 बजे शुरू हुआ जाम दोपहर 12 बजे तक बना रहा। इस दौरान 42 डिग्री सेल्सियस की भीषण गर्मी में राहगीर, वाहन चालक और स्कूली बच्चे धूप में फंसे बिलबिलाते नजर आए। दोपहिया वाहन चालक जहां पसीने से तरबतर दिखे। वहीं चार पहिया वाहनों में बैठे लोग भी उमस और गर्मी से बेहाल रहे।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर रोजाना जाम की स्थिति बनती है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इसे लेकर गंभीर नहीं हैं।

सबसे हैरानी की बात यह रही कि मनसा पूर्ण मंदिर के पास, जहां प्रतिदिन दो यातायात पुलिसकर्मियों की तैनाती रहती है, वहां जाम के समय एक भी कर्मचारी मौजूद नहीं मिला। यातायात व्यवस्था पूरी तरह भगवान भरोसे रही, जिससे स्थिति और बिगड़ गई। स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों का कहना है कि यदि समय पर यातायात पुलिस मौजूद रहती तो जाम की समस्या इतनी गंभीर नहीं होती। लोगों ने मांग की है कि प्रमुख चौराहों और व्यस्त मार्गों पर नियमित रूप से यातायात कर्मियों की तैनाती सुनिश्चित की जाए, ताकि शहरवासियों को इस समस्या से राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में बढ़ते वाहनों का दबाव, अव्यवस्थित पार्किंग और ट्रैफिक नियमों की अनदेखी जाम की मुख्य वजह बनती जा रही है। यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए तो आने वाले दिनों में स्थिति और भी खराब हो सकती है।




वर्जन

मनसापूर्ण मंदिर के पास दो से तीन यातायात कर्मी लगे रहते हैं। सड़क चौड़ीकरण का काम चलने के कारण जाम की स्थिति बन जाती है। - वीर बहादुर सिंह, यातायात प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed