{"_id":"6983959bceae28a2970c2ee7","slug":"heavy-fog-after-the-rain-increased-difficulties-bringing-traffic-to-a-standstill-on-the-highway-for-hours-orai-news-c-224-1-ori1005-140036-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: बारिश के बाद घने कोहरे ने बढ़ाई मुश्किलें, हाईवे पर घंटों थमी रही रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: बारिश के बाद घने कोहरे ने बढ़ाई मुश्किलें, हाईवे पर घंटों थमी रही रफ्तार
विज्ञापन
आटा। बारिश के बाद बुधवार की सुबह क्षेत्र में अचानक घना कोहरा छा गया। इससे जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया। सुबह के समय दृश्यता बेहद कम हो गई। हालात यह रहे कि झांसी–कानपुर नेशनल हाईवे पर वाहनों की रफ्तार थम सी गई और वाहन रेंगते नजर आए।
कोहरे के चलते वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई चालकों ने हादसे की आशंका को देखते हुए अपने वाहनों को सड़क किनारे खड़ा कर दिया और कोहरा छंटने का इंतजार करते रहे। हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित रही।
सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों, अभिभावकों और दफ्तर जाने वाले कर्मचारियों को भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। कई स्कूलों में बच्चे देर से पहुंचे, जबकि नौकरीपेशा लोगों को कार्यालय पहुंचने में देरी हुई। वहीं, दूर-दराज के गांवों से आने वाले ग्रामीण अपने गंतव्य तक समय पर नहीं पहुंच सके।
विज्ञापन
कोहरे के कारण पूरे क्षेत्र में दुर्घटना की आशंका बनी रही। हालांकि सतर्कता के चलते किसी बड़े हादसे की सूचना नहीं मिली। वाहन चालक धीमी गति से लाइट जलाकर सफर करते नजर आए।
करीब दस बजे के बाद हवा चलने पर कोहरे की परत धीरे-धीरे छंटनी शुरू हुई, जिसके बाद दृश्यता में सुधार हुआ और यातायात व्यवस्था सामान्य हो सकी। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। मौसम वैज्ञानिक कुलदीप कुमार गुप्ता का कहना है कि मौसम खुलने की उम्मीद है।(संवाद)