फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Heat wave wreaks havoc in April, disrupts lives

Jalaun News: अप्रैल में ही तपिश का कहर, लू से बेहाल जनजीवन

Sat, 25 Apr 2026 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Heat wave wreaks havoc in April, disrupts lives
फोटो - 32 मुंह बांधकर बाजार जातीं युवतियां। संवाद
मुहम्मदाबाद। अप्रैल माह में ही भीषण गर्मी ने लोगों की दिनचर्या पूरी तरह बदल दी है। सुबह से ही आसमान से आग बरसने जैसे हालात बन रहे हैं। तेज धूप और लू के थपेड़ों के चलते लोग घरों में दुबकने को मजबूर हैं। हालात यह हैं कि सुबह 10 बजे के बाद सड़कों पर सन्नाटा पसरने लगता है और केवल जरूरी काम से जुड़े लोग ही बाहर निकलते दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में तापमान 42 डिग्री को पार कर चुका है। गर्मी के बढ़ते असर को देखते हुए स्कूलों के समय में भी बदलाव किया गया है, ताकि बच्चे सुबह जल्दी स्कूल जाकर समय से घर लौट सकें। इसके बावजूद बच्चे धूप से बचने के लिए गमछा, टोपी और अन्य साधनों का सहारा लेते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


डकोर स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. मोहम्मद इदरीश ने बताया कि लू के बढ़ते खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने जागरूकता अभियान तेज कर दिया है। क्षेत्र की एएनएम और स्वास्थ्य कर्मियों को गांव-गांव जाकर लोगों को लू से बचाव और प्राथमिक उपचार की जानकारी देने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि इस मौसम में उल्टी-दस्त और लू के मामलों में बढ़ोतरी हो सकती है, इसलिए लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लू से बचाव के लिए अपनाएं ये सावधानियां

दोपहर 12 से 3 बजे के बीच कड़ी धूप में बाहर निकलने से बचें।

दिनभर में 7–8 लीटर तक पानी पिएं, प्यास न लगे तब भी पानी लेते रहें।

नारियल पानी, लस्सी, छाछ, नींबू पानी और आम का पना जैसे पेय पदार्थों का सेवन करें।

हल्के रंग के ढीले सूती कपड़े पहनें, गमछा, टोपी, चश्मा और छाता का उपयोग करें।

तली-भुनी चीजों से परहेज करें और शरीर को ठंडा रखने वाले आहार लें।

घर को ठंडा रखने के लिए पर्दों का उपयोग करें और रात में खिड़कियां खुली रखें।

एसी से निकलकर तुरंत धूप में न जाएं।

लू के लक्षण दिखें तो तुरंत लें चिकित्सकीय सलाह।

शरीर का तापमान 40°C या उससे अधिक होना।

तेज सिरदर्द, चक्कर या बेहोशी।

त्वचा का गर्म, लाल और सूखा होना।

मतली या उल्टी।

मांसपेशियों में ऐंठन या कमजोरी।

सांस फूलना और दिल की धड़कन तेज होना।

डॉ. इदरीश ने अपील की है कि लू के लक्षण नजर आते ही लापरवाही न करें और तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर इलाज कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed