{"_id":"638cdaeb28133a284b3a8be0","slug":"health-up-news-orai-news-orai-orai-news-knp731771038","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: मानसिक रोगियों को टोलफ्री नंबर से की जाएगी मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: मानसिक रोगियों को टोलफ्री नंबर से की जाएगी मदद
विज्ञापन
उरई। नींद न आने, अत्यधिक तनाव, भ्रामक स्थिति में रहना या असफलता के बाद दबाव महसूस होना आदि मानसिक बीमारी के लक्षण होते हैं। ऐसे में टेली मानस सेवा में कॉल कर सहायता ली जा सकती है। इसके अलावा किसी भी मानसिक विकार की स्थिति में इस सेवा का लाभ लिया जा सकता है। इससे घर बैठे ही मरीज को उचित परामर्श मिलेगा।
सीएमओ डॉ.एनडी शर्मा ने बताया कि मानसिक विकार कई प्रकार के होते हैं। कुछ जन्मजात होते हैं। लेकिन अब सभी प्रकार के मानसिक विकारों का उपचार संभव है। मरीज और तीमारदार को धैर्य के साथ उपचार कराना चाहिए। मानसिक विकारों के बढ़ते मामलों को देखते हुए अब टेली मानस सुविधा शुरू की गई है।
इसके लिए मरीज या तीमारदार टोल फ्री नंबर 1800914416 या 14416 पर कॉल कर सकता है। इस नंबर पर कॉल करने वाले की गोपनीयता का ध्यान रखा जाताहै। जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ.वीरेंद्र सिंह ने बताया कि टेली मानस मरीजों के लिए सुलभ व्यवस्था है, जिससे मरीज अपने अंदर की बातें खुलकर बता सकता है। जिससे वह अपने को हल्का महसूस करेगा और उपचार भी हो सकेगा।
विज्ञापन
जिला अस्पताल की साइकेट्रिक सोशल वर्कर दिनेश सिंह ने बताया कि टेली मानस द्वारा टेली मानसिक स्वास्थ्य सहायता और नेटवर्किंग सेवा के जरिए सभी को आसानी से मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इस सेवा को प्रदान करने के लिए प्रशिक्षित और अधिकृत काउंसलर लोगों की सहायता करेंगे। उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल के मनकक्ष में भी मानसिक विकारों से ग्रसित मरीजों की काउंसलिंग की जाती है।