फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   health, orai news

स्वास्थ्य विभाग ने चलाया अभियान, खिलाई फाइलेरिया की दवा

Thu, 27 Feb 2020 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
health, orai news
उरई। फाइलेरिया उन्मूलन के लिए चल रहे अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सरावन (माधौगढ़) गांव जाकर मरीजों को फाइलेरिया की दवा खिलाई। जनवरी माह में चले फाइलेरिया खोजी अभियान में 42 फाइलेरिया के संभावित मरीज मिले थे। इसमें 39 अकेले सरावन गांव के थे। इसके चलते सीएमओ के निर्देश पर सरावन में विशेष अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी डा. जीएस स्वर्णकार ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जनवरी माह में माइक्रोप्लान बनाकर जिले के औता, सरावन, छौंकए चुर्खी, औरेखी भिटारा, अकनीवा के साथ पटेलनगर उरई, कछोरन जालौन में रात में अभियान चलाया था। इसमें रात आठ से रात 12 बजे तक चिह्नित क्षेत्र से पांच पांच सौ लोगों समेत कुल आठ हजार लोगों की स्लाइड बनाई गई थी। जांच के दौरान सरावन के 39 लोगों व औरेखी के एक तथा पटेलनगर मोहल्ले के दो लोगों में फाइलेरिया के बैक्टीरिया होने के लक्षण मिले। ऐसे लोगों को लक्ष्य बनाकर उन्हें फाइलेरिया की दवा खिलाई गई। बायोलाजिस्ट सीएस बघेल के नेतृत्व में टीम ने सरावन गांव जाकर लारवीसाइड दवा का छिड़काव कराया, फाइलेरिया से होने वाले नुकसान बताए और दवा खाने के लिए गांव वालों को प्रेरित किया। इसके साथ ही संभावित 39 में से 38 लोगों को फाइलेरिया नियंत्रण के लिए दवा खिलाई। वर्तमान में जनपद में 734 फाइलेरिया के मरीज है।
विज्ञापन

एसीएमओ डा. सत्यप्रकाश ने बताया कि फाइलेरिया उन्मूलन के लिए चलाए जा रहे अभियान में साढ़े पंद्रह लाख से अधिक लोगों को दवा खिलाई जानी है। कुछ जगह विरोध हो रहा हैए लोगों को समझाया जा रहा है कि उन्हें दवा खाना जरूरी है। यदि दवा खाने के बाद उनके शरीर में किसी तरह की प्रतिक्रिया होती है तो इससे यह पता चलता है कि उनके शरीर में फाइलेरिया के बैक्टीरिया मौजूद है और उन्हें दवा खाना बहुत जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed