फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Health Fair will be publicized,Asha and Anganwadi workers will cooperate

आरोग्य स्वास्थ्य मेले का होगा प्रचार-प्रसार, आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता करेंगे सहयोग

Sat, 15 Feb 2020 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Health Fair will be publicized,Asha and Anganwadi workers will cooperate
उरई। लोगों को घर के पास ही स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने के लिए लगाए जा रहे मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में कुछ बदलाव किए गए हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर मेले का व्यापक प्रचार प्रसार किया जाएगा। इसके लिए आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भी मदद ली जाएगी।
विज्ञापन

सीएमओ डा. अल्पना बरतारिया ने बताया कि जिले में 30 ग्रामीण और छह शहरी समेत 36 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मेलों का आयोजन होना है। अब तक दो बार मेले आयोजित हो चुके है। 2 फरवरी को आयोजित मेले में 2510 मरीज देखे गए, जबकि 9 फरवरी को 2923 मरीज देखे गए। अब 16 फरवरी को मेला लगेगा। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई है। प्रचार प्रसार के लिए सभी 36 स्वास्थ्य केंद्रों पर दस दस हजार हैंडबिल भेज दिए गए है। इसके अलावा मेला स्थल पर एक बैनर होर्डिंग भी लगाई जा रही है, इसमें मरीजों को मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं के साथ स्वास्थ्य योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अरविंद ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार अब मेले के दौरान प्रत्येक स्वास्थ्य केंद्र पर सौ से ज्यादा मरीज देखे जाने है। मेले में कितने मरीज देखे गए, इसकी पूरी रिपोर्टिंग भी उसी दिन चार बजे तक शासन को भेजी जाएगी। उन्होंने बताया कि हरदोई गूजर, सोमई, दिरावटी, सदूपुरा, गोवर्धनपुरा, कुदारी, भेंड़, रेंढर, नावली, आटा, परासन, महेबा, महेबा, चुर्खी, न्यामतपुर, वीरपुरा, शेखपुर बुजुर्ग, शहजादपुरा, उरगांव, सिरसाकलार, ईंटों, मड़ोरी, गोपालपुरा, सरावन, गोहन, सिरसादोगढ़ी, नावर, जगम्मनपुर, पतराही, नरौल, उमरारखेरा, तुफैलपुरवा, बघौरा, हरीपुरा, गोखलेनगर, उदनपुरा आदि में स्वास्थ्य मेले लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोल्डन कार्ड के लिए लगेंगे निशुल्क शिविर
आयुष्मान भारत के डीपीसी डा आशीष झा ने बताया कि मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में आयुष्मान भारत योजना के स्टॉल लगाकर शहजादपुरा, गोहन, महेबा, आटा, उदनपुर,परासन,ऐर, जगम्मनपुर, रेंढर, हरदोई गूजर में लाभार्थियों के निशुल्क गोल्डन कार्ड भी बनाए जाएंगे। इसके लिए ड्यूटी लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed