फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Hanuman reached Lanka in search of Jalaum Sita

जालौम ः सीता खोज में पहुंचे हनुमान ने किया लंका दहन

Thu, 22 Oct 2020 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Hanuman reached Lanka in search of Jalaum Sita
लीला का मंचन करते रंगकर्मी । - फोटो : ORAI
जालौन। श्रीरामलीला महोत्सव के मंचन में माता सीता की खोज व लंका दहन की लीला का मंचन किया गया। जिसमें लंका दहन के दृश्य का दर्शकों ने आनंद लिया। जबकि सीता की खोज के दृश्यों में दर्शक भावुक हो उठे।
विज्ञापन

रामलीला के 172वें मंचन के प्रथम दृश्य में हनुमानजी लंका में सीताजी की खोज करने जाते हैं। अशोक वाटिका में बैठी माता सीता को देखकर उन्हें अपना परिचय दिया। इसके बाद हनुमान ने अशोक वाटिका नष्ट की। लंका दहन भी किया। रामशरण शर्मा व पं. प्रयाग गुरू के निर्देशन में चल रही रामलीला में राम की भूमिका पिंकी महाराज, लक्ष्मण केके शुक्ला, हनुमानजी रविंद्र शुक्ला, जामवंत प्रयागगुरू, मेघनाद घनाराम आचार्य, अंगद श्याम जादौन, सुग्रीव रमेश दुबे, सुरसा राजासिंह, लंकनी व त्रिजटा की भूमिका में सुभाष मस्ताना ने अपनी-अपनी कला का प्रदर्शन कर बैठे दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। संचालन पवन चतुर्वेदी ने किया।
विज्ञापन

लक्ष्मण शक्ति लीला आज
जालौन। रामलीला मैदान में आयोजित हो रहे श्रीरामलीला महोत्सव में 23 अक्तूबर को लक्ष्मण शक्ति व कालनेमि की माया लीला का मंचन किया जाएगा। यह जानकारी मीडिया प्रभारी कपिन सोनी ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed