{"_id":"571a631f4f1c1b8a728b5333","slug":"hanuman-jayanti-ldhaa-treadle","type":"story","status":"publish","title_hn":"हनुमान जयंती पर लड़ाए पेच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हनुमान जयंती पर लड़ाए पेच
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
Updated Fri, 22 Apr 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
पतंग प्रतियोगिता में आए अतिथिगण ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सारंगपुर रोड पर गुरु मस्तराम आश्रम स्थित पतंगेश्वर हनुमान मंदिर पर हनुमान जयंती पर शुक्रवार को तीन दिवसीय पतंगबाजी प्रतियोगिता की शुरुआत हुई। इसका शुभारंभ समाजसेवी विकास बाबा ने किया। प्रतियोगिता में पूरे प्रदेश से लगभग एक दर्जन से अधिक पतंगबाज भाग ले रहे हैं। हनुमान जयंती के अवसर पर सारंगपुर रोड पर गुरु मस्तराम
आश्रम स्थित पतंगेश्वर हनुमानजी मंदिर पर प्रतिवर्ष पतंगबाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। इस बार प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता का तीन दिवसीय आयोजन किया जा रहा है। इसमें प्रदेश के फिरोजाबाद, कानपुर, कानपुर देहात, मथुरा, आगरा, जालौन, झांसी एक दर्जन से अधिक प्रतियोगी भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ समाजसेवी विकास बाबा ने
प्रतिभागियों का परिचय लेकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पतंगबाजी हमारे देश की पुरानी परंपराओं में से एक है जो देश को एक सूत्र में पिरोती है। ऐसे आयोजनों से लोग एक दूसरे से मिलते हैं और इस तरह हमारी सांस्कृतिक विरासत को संजोए रखने में भी मदद मिलती है। गौरतलब है कि प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को 21 हजार
विज्ञापन
व चांदी की पतंग, द्वितीय स्थान पर 11 हजार व चांदी की पतंग व तृतीय रहने वाले प्रतिभागी को 5 हजार रुपये नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा मैन
ऑफ द मैच पतंगबाज को भी सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन आदित्य भूषण तिवारी ने किया। इस मौके पर नीरज यादव, एड. महेश सोनी, महेंद्र पाटकर ‘मृदुल’, अनिल यादव, गोल्डी अवस्थी जर्रार कादरी, मिथलेश महाराज, पुजारी जुग्गन महाराज, राजू सोनी आदि सहित लगभग एक सैकड़ा से अधिक लोग उपस्थित रहे।