फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Hands henna not missed And erupted vermilion

हाथों की मेहंदी भी न छूटी और मिट गया सिंदूर

Sat, 15 Jun 2019 12:22 AM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 15 Jun 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
Hands henna not missed And erupted vermilion
घायल दुल्हन प्रभा उर्फ प्रतिभा - फोटो : amar ujala

लाल जोड़े में जेवरों से सजधज कर मंदिर दर्शन के लिए पति के साथ दुल्हन को घर से विदा करते वक्त घरवालों ने भी कभी नहीं सोचा था कि यह जोड़ा अब उन्हें आखिरी बार ही देखने को मिल रहा है। कालपी में जिस रिश्तेदार को हादसे की जानकारी हुई, उसी की आंखों के सामने दोनों की शादी का दिन घूमने लगा, जब जयमाल डालते वक्त दीपू और प्रभा खिलखिला रहे थे। दीपू ने अपनी बरात में डांस भी किया था।

विज्ञापन


किसी रिश्तेदार को यकीन नहीं हो रहा था कि अभी तो उनकी शादी से लौटकर आए थे और इतनी जल्दी घर की चौखट पर इस तरह पहुंचना पड़ेगा। घटना से कालपी के तरीबुल्दा मोहल्ले में भी सन्नाटा पसर गया। पास पड़ोस के लोग दीपू की बरात की ही चर्चा करते नजर आए। कुछ लोग तो खबर सुनते ही जिला अस्पताल की ओर निकल पड़े। पास पड़ोस की महिलाएं आपस में बातें कर रही थी कि बेचारी कितनी अभागी है, अभी हाथों की मेहंदी भी नहीं छूटी थी कि मांग का सिंदूर ही मिट गया।
विज्ञापन


दुल्हन को देख लगा, मानो सो रही हो     
जब ग्रामीणों ने दुल्हन प्रभा को वैन से निकालकर अस्पताल पहुंचाया तो उसे देखकर लग ही नहीं रहा था कि उसका सब कुछ छिन गया है। शरीर पर कोई चोट का निशान भी नहीं था। अस्पताल के बेड पर आंखें बंद कर लेटी प्रभा को देखकर सभी ऐसा लग रहा था कि वह गहरी नींद में सो रही है और अभी जागकर पूछेगी कि बाकी के सब लोग कहां है। डॉक्टरों के मुताबिक दुल्हन प्रभा के पीठ या फिर रीढ़ की हड्डी में गहरी चोट आई है। जिस कारण वह कुछ घंटे तक बेहोश ही रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed