{"_id":"6ab5734bcf2560a9f40fad09","slug":"handmade-paper-industry-to-gain-new-recognition-orai-news-c-224-1-ori1005-150181-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: हस्तनिर्मित कागज उद्योग को मिलेगी नई पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: हस्तनिर्मित कागज उद्योग को मिलेगी नई पहचान
विज्ञापन
कालपी। जिला प्रशासन कालपी के करीब चार सौ वर्ष पुराने हस्तनिर्मित कागज उद्योग को नई पहचान और बाजार उपलब्ध कराने के लिए प्रयास करेगा। जिलाधिकारी समीर ने उत्तर प्रदेश हाथ कागज निर्माता समिति के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के दौरान यह बात कही।
प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को उद्योग की वर्तमान स्थिति, कारीगरों की समस्याओं और बिक्री से जुड़ी दिक्कतों की जानकारी दी। जिलाधिकारी ने हस्तनिर्मित कागज उद्योग की समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया। समिति अध्यक्ष नरेंद्र कुमार तिवारी ने जिलाधिकारी को हस्तनिर्मित कागज से बनी एक डायरी भेंट की। समिति के अनुसार, यह कागज करीब चार सौ वर्षों तक खराब नहीं होता। डायरी देखकर जिलाधिकारी ने कागज की गुणवत्ता सराही और बनाने की प्रक्रिया जानी। प्रतिनिधिमंडल में नरेंद्र कुमार तिवारी, कुलदीप नारायण शुक्ला, विनीत गुप्ता, भोला शर्मा और पवनदीप निषाद शामिल रहे।