फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   hadsa

ट्रक ने रेलवे बूम में मारी टक्कर, ट्रेनें रुकी

Sat, 05 Mar 2022 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
hadsa
उरई। झांसी-कानपुर रेलमार्ग पर रिनियां रेलवे क्रासिंग के बूम (फाटक) में तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे बूम टूट गया और मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनल से गोरखपुर जाने वाली संत कबीर एक्सप्रेस होम और मालगाड़ी को 15 मिनट तक रोका गया। बाद में मैनुअल सिग्नल की मदद से ट्रेनों को गतंव्य की ओर रवाना किया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार की देर रात 12:40 बजे रिनियां रेलवे क्रासिंग पर तैनात गेटमैन रेलवे क्रासिंग को बंद कर रहा था। उसी दौरान झांसी की तरफ से आ रहे ट्रक ने बूम में टक्कर मार दी। इसके बाद चालक मौके से ट्रक लेकर भाग गया। गेट मैन ने इसकी सूचना उरई रेलवे स्टेशन में तैनात उप स्टेशन अधीक्षक डीके व्यास को दी। इसके बाद गेट मैन ने मैनुअल सिग्नल देकर डाउन लाइन पर खड़ी संत कबीरनगर एक्सप्रेस और अप लाइन पर खड़ी मालगाड़ी को 15 मिनट बाद गंतव्य की ओर रवाना किया। सिग्नल फेल होने से लखनऊ से मुंबई जाने वाली पुष्पक एक्सप्रेस (12533) ट्रेन को भी मैनुअल सिग्नल देकर रवाना किया गया। बाद में सिग्नल विभाग के टेक्नीशियन आरके शर्मा के नेतृत्व मेें टीम ने देर रात 2:55 बजे सिग्नल बूम ठीक किया। तब जाकर रेल यातायात सुचारु हो सका। वहीं, बूम क्षतिग्रस्त होने के कारण यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हुई।
विज्ञापन

उरई। झांसी-कानपुर रेलमार्ग पर शनिवार की दोपहर रिनियां रेलवे क्रासिंग नंबर 179 के पास पनवेल से गोरखपुर जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन (15066) से टकराकर तीन मवेशियों की मौत गया। ट्रेन चालक ने इसकी सूचना उरई रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी पर तैनात डिप्टी एसएस पीके निरंजन व कंट्रोल रूम झांसी को दी। बाद में चालक ने सहयोगी चालक की मदद से ट्रेन के इंजन में फंसे मवेशियों के अवशेषों को हटाया। इस दौरान दोपहर 1:00 बजे से 1:10 बजे तक ट्रेन खड़ी रही। इस दौरान झांसी से आ रही मालगाड़ी को भी सतर्कता के साथ निकाला गया। बता दें कि इस ट्रैक पर आए दिन अन्ना मवेशियों के कारण ट्रेन संचालन प्रभावित होता है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed