फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Guruji is not reaching school on time, children keep waiting

Jalaun News: समय से स्कूल नहीं पहुंच रहे गुरुजी, इंतजार करते रहते है बच्चे

Sun, 08 Sep 2024 01:46 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
Guruji is not reaching school on time, children keep waiting
रामपुरा। ब्लॉक क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था बदहाल होती जा रही हैं। अधिकारियों के निरीक्षण के बावजूद रामपुरा ब्लॉक के सरकारी स्कूलों के शिक्षक समय से स्कूल आने को तैयार नहीं हैं। जहां एक तरफ छह हजार रुपये पर प्राइवेट स्कूलों में शिक्षा देने वाला शिक्षक समय से पहले स्कूल पहुंचता हैं। वहींं सरकारी स्कूलों के 60 हजार रुपये की तनख्वाह लेने वाले शिक्षक समय पर विद्यालय नहीं पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

ब्लॉक क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय जमालपुरा में विद्यालय खुलने के समय सुबह 8 बजे के बाद भी विद्यालय के गेट पर ताला बंद रहा। यहां स्कूल के बाहर बच्चे अपने गुरुजी का इंतजार करते रहे। प्राथमिक विद्यालय खरकपुरा में ताला लगा रहा। पूर्व माध्यमिक विद्यालय जायघा में स्कूली बच्चे इधर उधर घूमते हुए अपने गुरु के विद्यालय आने का इंतजार करते नजर आए। बच्चों से पूछने पर बच्चों ने बताया कि सर अभी नहीं आए, कुछ देर बाद आ जाएंगे। बीते दिनों ब्लॉक क्षेत्र में एडी बेसिक ने निरीक्षण कर बंद पाए गए स्कूलों के शिक्षकों पर कार्रवाई की थी। इसके बाद डीएम ने भी ब्लॉक क्षेत्र के स्कूलों का निरीक्षण किया था। लेकिन सरकारी अध्यापकों को इन अधिकारियों के आदेशों व कार्यवाही का कोई ख़ौफ ही नहीं हैं। बीएसए चंद्रप्रकाश का कहना है कि मामले की जांच कराकर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन




स्टाफ का वेतन रोककर स्पष्टीकरण मांगा
महेबा ब्लॉक के कन्या प्राइमरी स्कूल चुर्खी का विद्यालय शनिवार की सुबह 8.13 बजे बंद था। बच्चे स्कूल में प्रवेश पाने के लिए बाउंड्री से कूद रहे थे। इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। हालांकि अमर उजाला इस वीडियो की पुष्ट नहीं करता है। इस मामले को लेकर बीएसए चंद्रप्रकाश ने नाराजगी जताई। बीएसए ने पूरे स्कूल के स्टाफ का वेतन रोककर स्पष्टीकरण मांगा है। स्पष्टीकरण संतोषजनक न होने पर विभागीय कार्रवाई की बात कही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed