फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Grocery trader attacked with knife, market closed

किराना व्यापारी पर चाकू से हमला, बाजार बंद

Wed, 07 Sep 2022 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Sep 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Grocery trader attacked with knife, market closed
कोंच। लाजपत नगर में सब्जी मंडी में किराना दुकानदार पर गैर समुदाय के युवक ने मामूली विवाद में चाकू से हमला कर दिया। घटना से गुस्साए व्यापारियों ने बाजार बंद कर जमकर हंगामा और नारेबाजी की।
विज्ञापन

व्यापारियों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद से कसबे में तनाव व्याप्त है। स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया है।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर करीब ढाई बजे 26 वर्षीय दुकानदार सागर लोहिया अपनी किराने की दुकान पर बैठा था। सब्जी मंडी में ही स्थित हनुमान मंदिर में भंडारे को लेकर सागर किसी से कुछ बात कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच वहां फल की दुकान लगाने वाले पटेल नगर निवासी अब्बास ने कुछ कमेंट कर दिया। कमेंट को लेकर अब्बास का सागर से विवाद हो गया। आवेश में आकर अब्बास ने सागर पर गर्दन व कंधे पर चाकू से हमला कर दिया। इससे वह लहूलुहान हो गया।
यह देख मौके पर व्यापारियों की भीड़ जमा हो गई। घायल को एक निजी नर्सिंग होम ले गए। सूचना पर कोतवाल बलराज शाही पुलिस बल के साथ नर्सिंग होम पहुंचे, जहां से वह सागर को सीएचसी लेकर गए। सीएचसी में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर उसे जिला अस्पताल उरई रेफर कर दिया।

घटना से आक्रोशित व्यापारियों ने बाजार बंद कर दिया। व्यापारियों, बीजेपी के लोगों व हिंदूवादी संगठनों ने सीएचसी पहुंचकर नारेबाजी की। कोतवाली में सैकड़ों लोग जमा हो गए, जिन्हें पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर किसी तरह शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed