{"_id":"5c72e0e9bdec224af715255e","slug":"gram-pradhan-s-life-left-without-wearing-helmets","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेलमेट न लगाए होने से चली गई ग्राम प्रधान की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेलमेट न लगाए होने से चली गई ग्राम प्रधान की जान
Sun, 24 Feb 2019 11:52 PM IST
gaurav gaurav
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
Published by: gaurav gaurav
Updated Sun, 24 Feb 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
जानकारी के अनुसार, पहाड़पुरा के ग्राम प्रधान महेंद्र सिंह (50) शादी समारोह में शामिल होने के लिए बाइक से उरई आए थे। रात साढ़े नौ बजे वह पहाड़पुरा स्थित घर के लिए निकले। जैसे ही उनकी बाइक कामाख्या मंदिर के समीप पहुंची तभी किसी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
हेलमेट न लगाए होने से उनके सिर में गंभीर चोटें आईं थी, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि हमेशा हेलमेट लगाकर बाइक चलाते थे, लेकिन शादी में आने के कारण आज घर से हेलमेट लेकर नहीं निकले थे, जो हादसे का सबब बन गया।
विज्ञापन
