{"_id":"57d98ca04f1c1bbf24d47e8d","slug":"goth-failed-to-rape-her-cheek-bitten","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्ची से रेप में असफल वहशी ने गाल काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्ची से रेप में असफल वहशी ने गाल काटा
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
Updated Wed, 14 Sep 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
rape with minor
बकरी चराने गई 11 वर्षीय बच्ची से एक बहशी युवक ने रेप का प्रयास किया। जब वह अपने मकसद में कामयाब नहीं हुआ तो उसने मासूम के गाल पर काट लिया। वह लहूलुहान हो गई तो आरोपी भाग निकला। पीड़ित मासूम अपने घर पहुंची और मां को आपबीती बताई तो वह पति के साथ कोतवाली बेटी को लेकर पहुंची और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने
बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला महिला अस्पताल में भेजकर आरोपी के खिलाफ छेड़खानी व पाक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की है। आरोपी अभी फरार है पुलिस उसकी तलाश कर रही है। कोतवाली क्षेत्र के एक व्यक्ति ने कोतवाली पुलिस को बताया कि वह काम के सिलसिले में बाहर जाता है। मंगलवार को दोपहर करीब 2 बजे उसकी 11 वर्षीय बेटी बकरियां
चराने के लिए खेत पर गई थी। तभी गांव का ही विशंभर सिंह वहां पहुंच गया और उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। उसने बेटी के साथ दुष्कर्म करने का भी प्रयास किया। बेटी के विरोध करने तथा चीखने चिल्लाने पर आसपास खेतों में काम कर रहे मजदूरों को वहां आता देख उक्त युवक बेटी का गाल में काट लिया। इससे वह लहूलुहान हो गई। इतना ही नहीं भागते
विज्ञापन
समय किसी से शिकायत करने पर उसने जान से मारनेे की धमकी भी दी। शाम को जब वह काम से वापस आया तो बेटी ने उसे घटना की सूचना दी। पीड़िता के पिता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने युवक के विरुद्ध मामला पंजीकृत कर जांच शुरू की। वहीं, इस संबंध में कोतवाली प्रभारी शिवसागर दीक्षित ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी
फरार है गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।