फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Goest to take to become the groom arrived Sia Ram

दूल्हा बन सिया को ब्याहने पहुंचे राम

Sun, 02 Oct 2016 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Sun, 02 Oct 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
Goest to take to become the groom arrived Sia Ram
हाथी पर सवार राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न को चंवर डुलाते अतुल चतुर्वेदी - फोटो : अमर उजाला
राम बारात का भव्य आयोजन शनिवार देर रात किया गया। बैंड बाजों के साथ रामलीला भवन से उठी बारात नगर के मुख्य राजमार्ग से होती हुई आजादनगर स्थित जनकपुर पहुंची। यहां बारातियों की खूब आवभगत हुई। इससे पूर्व रामभवन पर चारों भाइयों की आरती उतारी गई। रामलीला कराने वाली मातृ संस्था श्री धर्मादा रक्षिणी सभा के पदाधिकारियों तथा
विज्ञापन


कोंच में रामलीला के अधिष्ठाता मन्नूलाल गौड़ के वंशज अतुल चतुर्वेदी, गुरु वशिष्ठ बने सुशील दूरवार मिरकू महाराज ने भगवान की आरती उतारी। शोभायात्रा मार्ग में छज्जों पर लगी महिलाओं की कतारें भगवान के चारों स्वरूपों की एक झलक पाने को आतुर रहीं। जगह-जगह बारात पर फूल बरसाए गए। शनिवार की रात नौ बजे मानिक चौक स्थित रामलीला भवन
विज्ञापन


पर सर्वप्रथम गजानन की आरती सीनरी विभाग के पवन अग्रवाल द्वारा की गई। इसके बाद पं. अतुल कुमार चतुर्वेदी ने चारों श्री विग्रहों राम, लक्ष्मण, भरत और रिपुदमन को हाथी पर सवार कराया। इसके बाद निकाली गई बारात में सबसे आगे भगवान गणेश, लक्ष्मी-बिष्णु, राधा-कृष्ण, शंकर, कार्तिकेय आदि देवी-देवताओं की झांकियां चल रही थीं। बैंड बाजों और डीजे
विज्ञापन
विज्ञापन


की धुनों पर युवाओं के पैर थिरक रहे थे। सबसे पीछे हाथी पर सवार चारों भाइयों की मनोहर झांकी शोभायमान थीं। चंदकुआ से मुख्य राजमार्ग होकर बारात स्टेट बैंक, सेंवढ़ा कुआ, सराय, बजरिया पावर हाउस होकर आजाद नगर स्थित जनकपुर पहुंची। यहां निहाल चोपड़ा और उनके परिजनों तथा मुहल्लेवासियों ने बारात की अगवानी की। बारात में रामलीला


संचालन करने वाली मातृ संस्था श्रीधर्मादा समिति के अध्यक्ष केशव बबेले, मंत्री राकेशकुमार अग्रवाल, रामलीला समिति के अध्यक्ष सुधीर सोनी, मंत्री सीताशरण पटेल, संजय सोनी, अनिल खरे, सुमित झा, ऋषि झा, दीपक मिश्रा सहित हजारों लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed