{"_id":"5e9f313a8ebc3e9045438ce0","slug":"give-laborers-returned-from-outside-work-in-the-village-orai-news-knp556389355","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाहर से लौट रहे मजदूरों को गांव में दे काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाहर से लौट रहे मजदूरों को गांव में दे काम
विज्ञापन
कदौरा में श्रम उपायुक्त मनरेगा मजदूरों से काम की जानकारी लेते
- फोटो : ORAI
कदौरा। बाहर से लौटे मजदूरों को काम देना सरकार की पहली प्राथमिकता है, जिसके लिए ग्राम प्रधान सचिव व रोजगार सेवक सूची बनाकर उनके तत्काल जॉबकार्ड बना कर दें, लापरवाही अथवा शिकायत मिली तो कार्रवाई के लिए तैयार रहें।
बुधवार को उपायुक्त श्रम एवं रोजगार अवधेश कुमार व बीडीओ अतिरंजन सिंह ने ब्लाक क्षेत्र के अकबरपुर, आटा, सुरहती, बरदौली, लमसर, बरही व कुआखेड़ा गांव में पहुंच कर मनरेगा के कार्यों को देखा। साथ ही कार्य कर रहे श्रमिकों से बात कर सामाजिक दूरी का पालन करने को कहा और मास्क लगा कर कार्य करने के लिए निर्देश दिए।
उन्होंने मौजूद प्रधानों सचिवों व रोजगार सेवकों को निर्देश दिए कि कोई भी श्रमिक न छूटे जिन श्रमिकों के जॉब कार्ड नहीं बने हैं, उन्हें तत्काल बनाकर उनको रोजगार दे। साथ ही चेतावनी दी कि मनरेगा के कार्यों में किसी तरह का पक्षपात न हो सबको कार्य करने दिया जाए, शिकायत मिली तो कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। अधिकारियों ने श्रमिकों को मास्क का वितरण भी किया।
विज्ञापन
उपायुक्त श्रम एवं रोजगार अवधेश कुमार दीक्षित व बीडीओ अतिरंजन सिंह ने बताया कि सरकार की मंशा है, कि जो मजदूर अन्य प्रदेशों व जनपदों से लौटे हैं। उनके जॉबकार्ड बनाकर उन्हें कार्य दिया जाए, ताकि उन्हें भरण पोषण में किसी प्रकार की परेशानी न हो। इस दौरान जेई प्रवीण द्विवेदी, राजेश सिंह, रोजगार सेवकों सहित बड़ी संख्या में श्रमिक मौजूद रहे।