{"_id":"6341c1e5379eca187f5cb2aa","slug":"girl-raped-abortion-done-by-feeding-pills-report-orai-news-knp7222701106","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun Crime: युवती से दुष्कर्म, गोलियां खिलाकर कराया गर्भपात, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun Crime: युवती से दुष्कर्म, गोलियां खिलाकर कराया गर्भपात, रिपोर्ट दर्ज
Sun, 09 Oct 2022 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Oct 2022 12:01 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
जालौन जिले में युवती से युवक ने दुष्कर्म किया। जिससे वह गर्भवती हो गई। इसके बाद युवती का गर्भपात करा दिया। मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने युवक के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला निवासी युवती ने पुलिस को बताया कि कुछ समय पहले तिलक नगर निवासी वियोम कुशवाहा ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। इसके बाद शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया। इस बीच वह गर्भवती हो गई। जब उसने यह बात वियोम को बताई तो जबरन उसका गर्भपात करा दिया।
विज्ञापन
विरोध करने पर हत्या करने की धमकी दी। बदनामी के डर से कुछ दिन तो चुप रही, फिर हिम्मत कर पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर वियोम के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्जकर उसकी तलाश शुरू कर दी है। कोतवाल शिवकुमार सिंह के अनुसार युवती पिछले दो साल से युवक के साथ रह रही थी। आपस में झगड़ा होने के बाद युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन