फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Girl dies, mother injured in collision with truck

Jalaun News: ट्रक की टक्कर से युवती की मौत, मां घायल

Fri, 03 Nov 2023 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Nov 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Girl dies, mother injured in collision with truck
कालपी। मां व भाई के साथ पैदल जा रही युवती को ट्रक ने टक्कर मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मां गंभीर रूप से घायल हो गई। राहगीरों ने एंबुलेंस से दोनों को सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टर ने युवती को मृत घोषित कर दिया। चालक ट्रक लेकर भाग गया।
विज्ञापन

कदौरा थाना क्षेत्र के पाली गांव निवासी रामजगदीश की पत्नी कमला (45) अपने बेटे रामू और बेटी, लक्ष्मी (20) के साथ गुरुवार की दोपहर काशीरामपुर रोड पर पैदल जा रही थी। इसी दौरान ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। लक्ष्मी की मौके पर ही मौत हो गई। मां कमला घायल हो गई और भाई बाल-बाल बच गया। राहगीरों ने एंबुलेंस बुलाकर दोनों को सीएचसी पहुंचाया। लक्ष्मी को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सूचना पाकर कालपी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रामू ने बताया कि वह मां और बहन के साथ कालपी कोतवाली क्षेत्र के बरदौली गांव में रिश्तेदारी में गया था। वापस लौटते समय हादसा हो गया। कोतवाल शिवकुमार राठौर का कहना है कि ट्रक चालक का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed