फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Girl child referred due to non-availability of ventilator in SNCU, dies in Kanpur

Jalaun News: एसएनसीयू में वेंटीलेटर न होने पर बच्ची रेफर, कानपुर में मौत

Mon, 18 Nov 2024 12:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Mon, 18 Nov 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
Girl child referred due to non-availability of ventilator in SNCU, dies in Kanpur
उरई। जिला महिला अस्पताल की एसएनसीयू में वेंटीलेंटर न होने के कारण हमीरपुर जिले से आई एक बच्ची को रेफर कर दिया गया। कानपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। झांसी मेडिकल कॉलेज में अग्निकांड का असर जिला अस्पताल के एसएनसीयू पर भी पड़ रहा है।
विज्ञापन

हमीरपुर जिले के सरीला क्षेत्र के पुरैनी गांव निवासी रामफल की पत्नी प्रेमवती ने शनिवार सुबह नौ बजे सरीला के अस्पताल में बेटी को जन्म दिया। रामफल ने बताया कि बेटी का वजन दो किलो था। चिकित्सक के मुताबिक, बच्ची को सांस लेने में दिक्कत थी, इसलिए उन्हें उरई जाने की सलाह देकर रेफर कर दिया। वह दो बजे बेटी को लेकर उरई के महिला अस्पताल स्थित एसएनसीयू में लेकर पहुंचे।
विज्ञापन

ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. कुद्दूस ने बेटी की हालत गंभीर बताते हुए कानपुर ले जाने की सलाह दी। उसने आरोप लगाया कि चिकित्सक ने ठीक से इलाज नहीं किया। झांसी मेडिकल कॉलेज में हादसा होने की वजह से उसे झांसी की बजाय कानपुर जाने के लिए कहा यगा। वह एंबुलेंस से हैलट अस्पताल, कानपुर पहुंचे। आरोप लगाया कि वहां भी ठीक से इलाज नहीं हुआ और बेटी की मौत हो गई। सीएमएस डॉ. सुनीता बनौधा का कहना है कि एसएनसीयू में वेंटीलेटर न होने के कारण चिकित्सक ने बच्ची को कानपुर रेफर किया था। उसे सरकारी एंबुलेंस से भिजवाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed