फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Giriraj G procession came out was showered flowers

गिरिराज जी की शोभायात्रा निकली, हुई पुष्प वर्षा

Sun, 01 Jan 2017 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Sun, 01 Jan 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
Giriraj G procession came out was showered flowers
शोभायात्रा में शामिल महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
कसबे में भगवान गिरिराज की शोभायात्रा श्री गिरिराज सेवा समिति के तत्वावधान में निकाली गई। डीजे, बैंड, ढोल ताशों के साथ शोभायात्रा ने नगर भ्रमण किया। इसमें भगवान के विभिन्न स्वरूपों की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। बल्दाऊ धर्मशाला से शोभायात्रा 11 बजे शुरू हुई। सबसे आगे भगवान विष्णु, मां सरस्वती, भगवान बल्दाऊजी, राधाकृष्ण, ब्राह्मण
विज्ञापन


सुदामा, भारत माता आदि झांकियां दर्शनीय रहीं। श्री बाल रामलीला समिति के सहयोग से झांकियां सजी थीं। अंत में भगवान गिरिराज जी की झांकी रथ पर शोभायमान थी। सेवादार भगवान के चित्र पर चंवर डुला रहे थे। कई जगह आरती उतार तिलक लगाया गया। महिलाएं भजन कीर्तन गा रही थीं। डीजे की धुनों पर युवा और किशोरियां नाच रही थीं। छतों से
विज्ञापन


भगवान पर पुष्प वर्षा की गई। शोभायात्रा रोडवेज बस स्टैंड, चौकी तिराहा, चंदकुआ चौराहा, नई स्टेट बैंक, पुरानी स्टेट बैंक, बंध, भुंजरया चौराहा, लवली चौराहा, सराफा बाजार, रामगंज बाजार होते हुए पुन: बल्दाऊ धर्मशाला पहुंची। यहां हवन, भंडारा हुआ। गिरिराज जी को छप्पन भोग लगाया गया। नगर पालिका कार्यालय के समीप पालिका चेयरपर्सन
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतिनिधि विज्ञान विशारद सीरौठिया, हरिश्चंद्र तिवारी, सभासद बादाम सिंह कुशवाहा, अनुराग गुप्ता, राघवजी गुर्जर, जेई सतीश कमल, जेई रामवीर सिंह आदि ने पूजन कर आरती उतारी। आयोजन में पं. गोविंद शरण मिश्रा, किराना व्यापार मंडल के अध्यक्ष सरनाम सिंह यादव, कल्लू आदि का सहयोग रहा। एसडीएम मोईन उल इस्लाम व सीओ एके शुक्ल के


निर्देशन में कोतवाल देवेंद्र कुमार द्विवेदी, एसएसआई अजय कुमार सिंह, सुरही चौकी इंचार्ज संजीव यादव, सागर चौकी इंचार्ज रवींद्र कुमार त्रिपाठी, खेड़ा चौकी इंचार्ज जयवीर सिंह, दरोगा विनोद त्रिपाठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed