{"_id":"627171f4b9803f4f485a317c","slug":"giraftaar-taskar-orai-orai-news-knp69460865","type":"story","status":"publish","title_hn":"56 किलो गांजा संग सात तस्कर पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
56 किलो गांजा संग सात तस्कर पकड़े
विज्ञापन
गांजा तस्करों का खुलासा करते एसपी रवि कुमार।
- फोटो : ORAI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। एसओजी, सर्विलांस और आटा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने सोमवार की देर रात कस्बे के झांसी-कानपुर हाईवे से सात अंतर्राज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। तलाशी में 17 लाख रुपये कीमत का 56 किलो, 300 ग्राम गांजा व एक लाख रुपये नकद और 13 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। पुलिस ने मंगलवार को आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। वहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
एसपी रवि कुमार ने पुलिस लाइन सभागार में अंतर्राज्यीय गांजा तस्करों की गिरफ्तारी का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि हाईवे स्थित इंटर कॉलेज के पास से अमरौख थाना पूंछ हाल निवासी बैदीपुरा थाना चिरगंाव जनपद झांसी निवासी बुद्ध सिंह पाल, मोहल्ला भरत जी मंदिर थाना चिरगांव झांसी निवासी रामकुमार उर्फ नागराज, तालपुरा कस्बा थाना जनपद ललितपुर निवासी राहुल यादव, मोहल्ला स्टेशन कस्बा व थाना हरपालपुर जनपद छतरपुर मध्यप्रदेश निवासी दीपू उर्फ दीपक राय, रानीपुरा थाना हरपालपुर छतरपुर मध्यप्रदेश निवासी नरेश परिहार, देवथा थाना अलीपुरा जनपद छतरपुर मध्यप्रदेश निवासी रानू परिहार निवासी, नई बस्ती चंडी मंदिर के पीछे कस्बा ललितपुर निवासी दुर्गा प्रसाद कुशवाहा को गिरफ्तार किया है।
पकड़े गए लोगों का आपराधिक इतिहास पता किया जा रहा है। आरोपियों ने बताया कि वह दूसरे प्रांतों से गांजा लाकर बुंदेलखंड में बेचते हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना प्रभारी नरेंद्र गौतम, एसओजी प्रभारी अर्जुन सिंह, सर्विलांस प्रभारी योगेश पाठक समेत कई पुलिसकर्मी शामिल रहे।