फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Garbage cans planted at railway station

रेलवे स्टेशन पर लगाए गए कचरे के डिब्बे

Sun, 23 Jul 2017 12:34 AM IST
अमर उजाला जालौन
अमर उजाला जालौन Updated Sun, 23 Jul 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
Garbage cans planted at railway station
प्लेटफार्म पर डब्बों के लिए फ्रेम लगाते कर्मचारी - फोटो : amarujala
उरई। रेलवे स्टेशन को साफ सुधरा करने की कवायद शुरू हो गई है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत प्लेटफार्म पर हरे और काले रंग के कचरे के 60 डिब्बे लगाए गए हैं। हरे डिब्बे में गीला व काले डिब्बे में सूखा कचरा डाला जाएगा। यात्रियों को डिब्बों में ही कचरा डालने के लिए जागरूक भी किया जाएगा।
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन के तहत उरई स्टेशन पर कचरा डालने के डिब्बे लगाए जा रहे हैं। मुख्य वाणिज्य निरीक्षक डीके तिवारी ने बताया कि स्टेशन पर हरे और काले रंग के साठ डिब्बे लगाए जाएंगे। लोहे के एक ही फ्रेम में दोनों डिब्बे लगाए जा रहे हैं। डिब्बे हरे और काले रंग के हैं। प्लेटफार्म नंबर एक पर 21, प्लेटफार्म नंबर दो पर 9 फ्रेम लगाए गए हैं। हरे रंग के डिब्बे में गीला और काले रंग के डिब्बे में सूखा कचरा डाला जाएगा। मुख्य वाणिज्य निरीक्षक ने बताया कि प्लेटफार्म एक पर गाड़ियों का आवागमन अधिक होता है। इस प्लेटफार्म पर लगभग हर बोगी के सामने के सामने एक-एक फ्रेम लगाया गया है। डिब्बे इस तरह लगाए गए हैं कि उनका कचरा निकालने में भी सफाईकर्मियों को दिक्कत नहीं होगी। उन्होंने बताया कि यात्रियों को डिब्बों में ही कचरा डालने के लिए जागरूक किया जाएगा। स्टेशन का साफ सुधरा रखने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed