फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Ganja smuggler and a warrantee arrested

गांजा तस्कर व एक वांरटी गिरफ्तार

Thu, 03 Oct 2019 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
Ganja smuggler and a warrantee arrested
उरई। गांजा तस्कर को देर रात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक किलो 200 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर गांजा तस्कर को जेल भेज दिया। पकड़े गए तस्कर का खुलासा बुधवार को कोतवाली परिसर में कोतवाल शिव गोपाल ने किया।
विज्ञापन

एसपी सतीश कुमार के निर्देश में जिले अवैध मादक पदार्थों के बिक्री करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में मंगलवार की रात गल्लामंडी चौकी प्रभारी साबिर अली को उस समय बड़ी सफलता हाथ लग गई। जब उन्होंने राठ रोड ओवर ब्रिज के नीचे संदिग्ध हालात में खड़े आशीष द्विवेदी पुत्र सुरेंद्र द्विवेदी निवासी इंदिरा नगर को पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास से 1 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद हुआ। कोतवाल ने बताया कि आशीष लंबे समय से गांजे की तस्करी कर रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जेल भेज दिया। वहीं दरोगा साबिर अली ने वारंटी विनोद चौधरी पुत्र गोपीचंद्र निवासी तुफैलपुरवा को देर रात उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया वह फरार चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed