फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Gangrape attempt by kidnapping BSc student

बीएससी छात्रा को अगवा कर गैंगरेप का प्रयास

Fri, 17 Mar 2017 11:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला जालौन
ब्यूरो, अमर उजाला जालौन Updated Fri, 17 Mar 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
Gangrape attempt by kidnapping BSc student
प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला

कदौरा में बीएससी की छात्रा को कालेज के पास से ही दो बाइकों पर सवार तीन युवकों ने अगवा कर लिया। शोहदों ने छात्रा को खंडहर में ले जाकर उसके साथ गैंगरेप का प्रयास किया। किसी तरह छात्रा शोहदों के चंगुल से छूटी और उसने 1090 पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची महिला हेल्प लाइन सिपाहियों को छात्रा बदहवास हालत में मिली। उसके कपड़े तार-तार थे और शरीर पर कई जगह घाव से खून निकल रहा था। महिला सिपाही छात्रा को लेकर कदौरा थाने पहुंची। थाना पुलिस काफी देर तक मामले को दबाने में लगी रही। बाद में एसपी के निर्देश पर छात्रा के परिजनों से तहरीर ली और एक नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ दुष्कर्म का प्रयास की रिपोर्ट दर्ज की।

विज्ञापन


कदौरा स्थित एक डिग्री कालेज में बीएससी की छात्रा शुक्रवार की सुबह प्रवेशपत्र लेने के लिए घर से निकली थी। कालेज के पास पहले से ही दो बाइकों के साथ खड़े तीन युवकों ने सन्नाटा देख छात्रा का मुंह दबा लिया और बाइक पर बैठाकर करीब एक किमी दूर खंडहर में ले गए। बकौल छात्रा तीनों लड़कों ने उसके साथ जबरदस्ती का प्रयास किया, विरोध करने पर मारपीट भी की। किसी तरह वह लड़कों के चंगुल से छूटी और एक राहगीर के फोन से 1090 पर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


इससे पहले कि महिला हेल्प लाइन की सिपाही मौके पर पहुंचती आरोपी भाग चुके थे। सूचना पर छात्रा के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। छात्रा ने युवक बाबर खान निवासी मुमताजाबाद, कालपी और उसके दो अज्ञात साथियों पर गैंगरेप के प्रयास का आरोप लगाया। छात्रा की आपबीती सुनने के बाद भी कदौरा थाने में काफी देर तक पुलिस के सामने पंचायत होती रही। थाना पुलिस ने शाम चार बजे तक आलधिकारियों को भी घटना से अवगत नहीं कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद स्वयं एसपी स्वप्निल मैमगेन ने थाना पुलिस से संपर्क कर मामले की जानकारी की तो थानेदार भी सकपका गए। आनन-फानन में छात्रा के परिजनों से तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई शुरू की गई। एसपी का कहना है कि आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा। परिजनों से तहरीर पर बाबर खान व उसके दो साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

कई जगह मारा ब्लेड
उरई। छात्रा की माने तो खंडहर ले जाकर आरोपी ब्लेड से कपड़े फाड़ने का प्रयास करने लगे। ब्लेड शरीर पर भी कई जगह लगी। जिससे घाव हो गया और खून निकलने लगा।

पहले भी छेड़खानी कर चुका है आरोपी
छात्रा के परिजनों की मानें तो उक्त लड़के पहले भी उनकी बेटी को परेशान कर चुके हैं। कुछ दिन पहले इन्हीं लड़कों ने बस स्टैंड के पास भी छात्रा से छेड़खानी की थी। उस वक्त परिजनों ने मामले की कोई शिकायत नहीं की थी। यही वजह थी कि शोहदों ने दोबारा छात्रा के साथ इस तरह की हरकत की।

थाने में भी परिजनों पर डाला गया दबाव
सूत्रों की मानें तो थाने के बाहर आरोपी पक्ष के कुछ लोग देर शाम तक डटे रहे और छात्रा व उसके परिजनों पर रिपोर्ट दर्ज न कराने का दबाव बनाते रहे। हालांकि थाना पुलिस ने ऐसी किसी बात से इंकार किया है।


कालेजों के बाहर तैनात रहेगी फोर्स
 एसपी स्वप्निल मैमगेन का कहना है कि स्कूल, कालेज के बाहर ऐसी घटना होना गंभीर बात है। इसलिए वे जल्द ही सभी प्रबंधकों के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की रणनीति बनाएंगे। इसके अलावा स्कूल, कालेजों खासतौर पर गर्ल्स कालेजों के बाहर पुलिस की तैनाती की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed