{"_id":"57d59b7b4f1c1bbc61318c52","slug":"ganesha-engaged-jaykare-procession","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणेश भगवान के लगे जयकारे, शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणेश भगवान के लगे जयकारे, शोभायात्रा
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
Updated Sun, 11 Sep 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
उत्सव के दौरानगोस्वामी मंदिर के पास सजी लंबोदर की झांकी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गणेश महोत्सव में शहर में सजे पंडालों में श्रद्धा और भक्ति की बयार बह रही है। रविवार को सुबह व शाम को पूजन के बाद आरती और फिर गणपति देवा के जयकारे लगाते हुए भक्त जमकर झूमते रहे। भजन कीर्तन व आर्केस्ट्रा से रात्रि जागरण कर प्रथम पूज्य गणेश की स्तुति की गई। उधर, पंडालों मेें गणेश जी की भव्य झांकी सजाई गई है। गणेश महोत्सव को
लेकर रामनगर मंडल की और से भव्य शोभायात्रा भी निकालकर देर शाम विसर्जन किया गया। उरई में दर्जन भर स्थानों पर गणेश पंडाल सजाए गए हैं। गणेश महोत्सव शहर में बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। छोटे-छोटे बच्चों से लेकर बड़ों तक में गणेश महोत्सव को लेकर उत्साह है। शनिवार की शाम और रविवार की सुबह शहर में सजे पंडालों में पूजा अर्चना की
गई। आचार्यों ने आरती कराई। इसके बाद पंडाल जयकारों से गूंज उठे। शहर के मोहल्ला राजेंद्र नगर में गोस्वामी मंदिर के आगे प्रदीप गोस्वामी और मंजू गोस्वामी के घर में भी भगवान गणेश की भव्य झांकी सजाई गई है। यहां पर आचार्य नमोनारायण महाराज ने पूजन कराया। यहां पर भजन कीर्तन के बीच भक्तों की ओर से लगाए जा रहे जयकारों से पंडाल गूंजता
विज्ञापन
रहा। प्रसाद वितरण किया। रमाकांत, वीरेंद्र सिंह सेंगर, संजय मिश्रा, सोनू तिवारी, मणिकांत आदि व्यवस्थाओं में सहयोग कर रहे हैं। शहर में दूसरी तरफ माहिल तालाब पर मराठा मित्र मंडल की ओर से पंडाल सजाया गया है। यहां पर संभाजी, प्रकाशतन पुरे, संदीप शिंदे, सागर चौहान, नीलेश आदि ने पूजन अर्चन किया। राजेंद्र नगर बंबी रोड, रामनगर, तुलसी नगर,
समेत अन्य स्थलों पर भी गणेश उत्सव की धूम है। गणेश महोत्सव में रामनगर के मंडल की ओर से शहर में रविवार को शोभा यात्रा निकाली गई। अबीर गुलाल उड़ाते हुए भक्त डीजे की धुन पर झूमते नजर आए। गणपति बप्पा मोरया के उद्घोष से शहर की गलियां गूंज उठी। माहिल तालाब गोपाल गंज होते हुए यात्रा आगे निकल गई। इसके बाद विसर्जन किया गया।