फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Gandhi Inter College sixth consecutive time champions

गांधी इंटर कालेज लगातार छठवीं बार चैंपियन

Sun, 08 Nov 2015 10:51 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई Updated Sun, 08 Nov 2015 10:51 PM IST
विज्ञापन
Gandhi Inter College sixth consecutive time champions
महंत भगवत विशाल इंटर कालेज कदौरा में आयोजित तीन दिवसीय 60वें जनपदीय युवक
विज्ञापन
खेलकूद समारोह में साहित्यिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों मेें लगातार छठवीं बार गांधी इंटर कालेज के छात्र-छात्राओं ने चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया।  
कालेज की प्रबंधिका इंदु शर्मा ने छात्र-छात्राओं की हौसलाफजाई कीे। कहा, ऐसे ही कार्यों में अपने अंदर की क्षमता का शत

प्रतिशत प्रयोग करें। प्रतिभाग करने वाली छात्रा काजल, इंवाशू, प्रज्ञा, मोहिनी, निशा, आकांक्षा, उपासना, नरसिंह, शुभम, सुमित, शशिकांत, अनिल, सोमेश, कोमेश, दिलीप व प्रदीप को अच्छा प्रदर्शन करने पर सम्मानित किया गया। इस मौके पर कालेज की प्रधानाचार्य रविशंकर अग्रवाल, प्रभात त्रिवेदी, मिथलेश त्रिवेदी, शैलेश कुमार, अमृत लाल, रमेश चंद्र राठौर, भूपेंद्र सेंगर आदि

मौजूद रहे। वहीं, एसआर बालिका इंटर कालेज की छात्राओं में राधा, वंदना पाल, दीपिका, प्रतीका, नम्रता राठौर, निधि, गिरजा, अंजू गोस्वामी, दिव्या सेंगर व एसआर इंटर कालेज के छात्र हर्षित विश्वकर्मा, राजीव निरंजन, अल्ताफ, शैलेंद्र कुमार, राजेंद्र पाल, अरविंद कुमार ने भी प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर प्रथम व दूसरे स्थान पर कब्जा जमाया। विद्यालय के प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को कालेज प्रबंधक अशोक राठौर, प्रधानाचार्य रमाकांत द्विवेदी, प्रधानाचार्य मंजू गुप्ता आदि ने सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed