फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Funky incoming machine with explosion, supply to 14 villages stalled

Jalaun News: धमाके के साथ फुंकी इनकमिंग मशीन, 14 गांवों की आपूर्ति ठप

Mon, 19 Jun 2023 11:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Mon, 19 Jun 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Funky incoming machine with explosion, supply to 14 villages stalled
आटा। आटा के अकोढ़ी मार्ग पर स्थित 33/11 बिजली उपकेंद्र में लगी इनकमिंग मशीन धमाके के साथ फुंक गई। इससे आटा बिजली उपकेंद्र से जुड़े करीब 14 गांवों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बिजली के साथ पेयजल संकट भी छा गया। बिजली विभाग के अधिकारियों का कहना है कि खराब मशीन को शाम तक ठीक करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह करीब छह बजे आटा के अकोढ़ी मार्ग पर स्थित 33/11 बिजली उपकेंद्र में लगी इनकमिंग मशीन तेज धमाके के साथ फुंक गई। मशीन खराब होने से 14 गांवों की बिजली गुल हो गई।इनमें आटा, संदी, पिपरायां, भभुआ, अकोढ़ी, तगारेपुर, चमारी, पांडेयपुर, रिरुआ, बरदर, जोराखेरा, बम्होरी कला,गौरा और लैकूपुर आदि गांव शामिल हैं।
विज्ञापन

बिजली के साथ पानी का भी संकट हो गया, ग्रामीण सुबह से ही हैंडपंपों व टैंकरों से पानी भरते नजर आए। आटा निवासी मोनू पाल, प्रतीक तिवारी, अखिल तिवारी, अकोढ़ी निवासी संदीप यादव, योगेश पांडेय, संदी निवासी अमित तिवारी,प्रधान प्रतिनिधि संजय पटेल, तगारेपुर निवासी धमेंद्र कुमार, पिपरांया निवासी गौरव दुबे आदि ने बताया कि इनकमिंग मशीन पिछले तीन महीने में तीन बार खराब हो चुकी हैं, हर बार जुगाड़ लगाकर ठीक कर दिया जाता है। इससे आए दिन मशीन खराब हो जाती हैं। उपभोक्ताओं को भीषण गर्मी में बिना बिजली के गुजारना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- खराब मशीन के बारे में जानकारी मिल गई हैं। जल्द ही टीम भेजकर खराब मशीन को ठीक कराया जाएगा। कोशिश होगी कि लोगों को दिक्कत न हो।
आरके यादव, अधिशासी अभियंता




कदौरा। थाना क्षेत्र के परौसा व बवीना उपकेंद्र में तैनात अवर अभियंता देवेंद्र नाथ बाजपेई ने रविवार रात थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शाम 8 बजे लाइनमैन राकेश गुप्ता का फोन आया कि परौसा उपकेंद्र में तैनात एसएसओ, बीसीबी मशीन लगाने को तैयार नहीं है। जिससे उदनपुर फीडर के आठ से नौ गांव की बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
सूचना मिलने के बाद वह परौसा उपकेंद्र पहुंचे और मशीन लगवा दी। मशीन लगाते ही फाल्ट हो गया। फाल्ट केबल को सही करवाने के लिए वह यार्ड पर थे। तभी क्षेत्र के ग्राम बागी निवासी 15 से 20 लोग परौसा उपकेंद्र के अंदर जबरन घुस आए और तोड़फोड़ करने लगे। विरोध करने पर उनके व लाइनमैन के साथ हाथापाई की। अवर अभियंता ने जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
वहीं, ग्रामीणों का कहना है कि लाइट न आने के कारण वह लोग उपकेंद्र गए थे और बाहर से वापस लौट आए थे। थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई होगी। (संवाद)


माधौगढ़। एसडीओ व जेई बिजली ने कस्बा में चेकिंग अभियान चलाया। जिसमें 50 कनेक्शन काटकर 3.80 लाख रुपये वसूले गए। चोरी से बिजली जला रहे सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है।

एसडीओ बिजली अभिषेक सोनकर, जेई अमित शर्मा ने लाइनमैन के साथ सिहारी चौराहा मुख्य बाजार व गांधीनगर में सघन चेकिंग अभियान चलाया। जिसमें 50 लोगों के कनेक्शन काटकर तीन लाख 80 हजार रुपये वसूले। इस दौरान राघवेंद्र सिंह, दशरथ व वलधारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed