{"_id":"6adbb72439758b87530815ea","slug":"voter-turnout-up-by-1764-percent-a-close-contest-expected-orai-news-c-224-1-ori1005-151545-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: 17.64 प्रतिशत बढ़ा मतदान, कांटे की टक्कर के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: 17.64 प्रतिशत बढ़ा मतदान, कांटे की टक्कर के आसार
विज्ञापन
फोटो - 14 मतदान केंद्र का निरीक्षण करते डीएम व एसपी। विभाग
उरई। इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में जिले के मतदान प्रतिशत में इस बार उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई। वर्ष 2020 में जहां जिले में महज 37.11 प्रतिशत मतदान हुआ था, वहीं शुक्रवार को हुए चुनाव में यह आंकड़ा बढ़कर 54.75 प्रतिशत पहुंच गया। यानी पिछले चुनाव की तुलना में 17.64 प्रतिशत अधिक मतदान हुआ।
मतदान प्रतिशत में इस बढ़ोतरी ने चुनावी मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है। हालांकि अधिक मतदान का फायदा किस प्रत्याशी को मिलेगा, यह मतगणना के दिन ही स्पष्ट होगा, लेकिन जिले में भाजपा और सपा दोनों प्रमुख दलों के बीच कड़े मुकाबले के आसार माने जा रहे हैं।
जिले में स्नातक निर्वाचन के लिए 24 मतदान केंद्रों पर 33 मतदेय स्थल बनाए गए थे। शुक्रवार सुबह आठ बजे मतदान शुरू हुआ। शुरुआती घंटों में मतदाताओं की रफ्तार धीमी रही, लेकिन दिन चढ़ने के साथ मतदान केंद्रों पर पहुंचने वालों की संख्या बढ़ती गई। सुबह 10 बजे तक जिले में 7.50 प्रतिशत मतदान हुआ था। दोपहर 12 बजे तक यह आंकड़ा 18.84 प्रतिशत पहुंचा। इसके बाद मतदान में तेजी आई और दोपहर दो बजे तक 35.23 प्रतिशत मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके थे। शाम चार बजे मतदान का निर्धारित समय पूरा होने तक जिले का कुल मतदान प्रतिशत 54.75 पहुंच गया।
विज्ञापन
पिछले चुनाव की तुलना में इस बार मतदाताओं की संख्या में भी इजाफा हुआ। वर्ष 2020 में जिले में 17,344 मतदाता थे, जबकि इस बार यह संख्या बढ़कर 20,999 हो गई। बढ़े हुए मतदाताओं के साथ मतदान प्रतिशत में भी सुधार दर्ज किया गया।
लगातार होती रही निगरानी
निर्वाचन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से व्यापक इंतजाम किए गए थे। जिला निर्वाचन अधिकारी समीर ने विभिन्न मतदान केंद्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वहीं पांच जोनल मजिस्ट्रेट और 27 स्टेटिक मजिस्ट्रेट को निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
मतदाताओं ने दिखाया उत्साह
जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों पर भी मतदाताओं ने उत्साह दिखाया। रामपुरा ब्लॉक में 718 मतदाताओं में से 487 ने वोट डाले। यहां 67.83 प्रतिशत मतदान हुआ। कोटरा नगर पंचायत के बूथ पर 202 मतदाताओं में से 126 ने मतदान किया, जो 62.38 प्रतिशत रहा। जालौन में करीब 58 प्रतिशत और कदौरा में 56.34 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। आटा के बूथ पर 269 मतदाताओं में से 142 ने वोट डाले, यहां मतदान प्रतिशत 52.78 रहा। एट में 695 मतदाताओं में से 349 ने मतदान किया, जबकि पिरौना के श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज स्थित बूथ पर 480 में से 243 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। माधौगढ़ ब्लॉक में 1216 मतदाताओं में से 781 ने वोट डाले। वहीं कालपी नगर पालिका परिषद स्थित मतदान केंद्र पर 826 में से 565 मतदाताओं ने मतदान किया। महेवा ब्लॉक के मतदान केंद्र पर 198 में से 116 मतदाताओं ने वोट डाले।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
माधौगढ़ में पर्चियां बांटने की शिकायत, जांच के निर्देश
माधौगढ़ ब्लॉक के बूथ संख्या 230 पर भाजपा प्रत्याशी की फोटो, कमल का चुनाव चिह्न और अन्य विवरण वाली पर्चियां बांटे जाने की शिकायत सामने आई। समाजवादी पार्टी ने अपने आधिकारिक फेसबुक और एक्स खाते पर पोस्ट कर चुनाव आयोग से मामले की शिकायत की और जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मामला सामने आने के बाद जिलाधिकारी समीर ने एसडीएम माधौगढ़ को तत्काल जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। डीएम ने मामले की स्पष्ट और तथ्यात्मक आख्या उपलब्ध कराने को कहा है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
जल शक्ति मंत्री बोले, एकतरफा जीतेंगे
प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने शुक्रवार को उरई स्थित जिला पंचायत कार्यालय परिसर के बूथ संख्या 217 पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित समेत पार्टी के कई पदाधिकारी मौजूद रहे। मतदान के बाद स्वतंत्र देव सिंह ने जीत का भरोसा जताते हुए कहा कि भाजपा एकतरफा चुनाव जीतेगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
नियामतपुर में शाम तक लगी रही कतार
सिरसा कलार क्षेत्र के नियामतपुर स्थित बूथ संख्या 244 पर मतदान के दौरान मतदाताओं की लंबी कतार लगी रही। यहां एक ही बूथ होने के कारण मतदाताओं को इंतजार करना पड़ा। दोपहर करीब तीन बजे के आसपास दूसरा बूथ बनाया गया, लेकिन इसके बाद भी कतार लगी रही। शाम चार बजे तक लाइन में मौजूद मतदाताओं को मतदान का अवसर दिया गया और प्रक्रिया शाम 4:55 बजे तक चली। मतदान के दौरान 200 मीटर की दूरी से जुड़े नियम को लेकर पुलिस और सपा कार्यकर्ताओं के बीच कहासुनी भी हुई। हालांकि मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
कालपी और महेवा में पिछली बार से कम मतदान
कालपी और महेवा में मतदान शांतिपूर्ण रहा, लेकिन यहां पिछले चुनाव की तुलना में मतदान प्रतिशत में गिरावट दर्ज की गई। कालपी नगर पालिका परिषद स्थित मतदान केंद्र पर 68.4 प्रतिशत और महेवा ब्लॉक में 58 प्रतिशत मतदान हुआ। सुबह के समय मतदान की रफ्तार धीमी रही। दोपहर बाद मतदाताओं की आवाजाही बढ़ी। सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उनके साथ सीओ राजेश कमल और कोतवाली प्रभारी अजय ब्रह्म तिवारी भी मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
वोट डालने से रोकने का आरोप
शहर के मोहल्ला रामनगर स्थित झांसी रोड के मतदान केंद्र पर भाजपा के एक पूर्व जिला अध्यक्ष की पत्नी को वोट डालने से कुछ देर के लिए रोके जाने पर भाजपाई भड़क गए। सूचना पाकर शहर कोतवाल मौके पर पहुंचे, जिस पर भाजपाइयों और कोतवाल के बीच नोकझोंक भी हुई। हालांकि कुछ देर के बाद मामला शांत हो गया।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
बंगरा में पीठासीन पर लगे गलत जानकारी देने के आरोप
बंगरा में बनाए गए पोलिंग बूथ पर पीठासीन द्वारा गलत मतदान प्रक्रिया बताने से अवैध हुए वोट को लेकर थोड़ी देर के लिए हंगामा हुआ। बाद में भाजपा जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित मौके पर पहुंचीं और मामले की जानकारी ली। हालांकि मतदान प्रक्रिया सुचारू रूप से चलती रही।