Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Fraudsters doing fraud by posing as foreign friends

Jalaun News: विदेशी मित्र बनकर जालसाजी कर रहे ठग

Sat, 01 Jul 2023 12:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sat, 01 Jul 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Fraudsters doing fraud by posing as foreign friends
उरई। इंटरनेट भरी इस दुनिया में साइबर ठगों ने लोगों को ठगने का एक नया तरीका ईजाद किया है। जिसमें यह गिरोह नवयुवक युवतियों को अपने आप को विदेशी नागरिक होना बताकर पहले दोस्ती करते हैं, इसके बाद महंगे गिफ्ट व देश में आने की बात कहकर कस्टम ड्यूटी में रुपये लगने के नाम पर अपने खातों में रुपये डलवा लेते हैं, लेकिन इसके बाद गिफ्ट तो नहीं मिलता लेकिन खाते से रुपये जरूर निकल जाते हैं। इसके बाद फिर कभी कोई मैसेज व फोन नहीं आता है। विदेशी मित्रों के झांसे में आकर ठगी का शिकार हुए ऐसे ही कुछ लोगों की आपबीती पर एक रिपोर्ट... (संवाद)
विज्ञापन

केस-1-
कालपी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि एक महीने पहले उसके व्हाट्सअप पर एक मैसेज आया और उसने अपने आपको विदेशी नागरिक बताया। जिसके बाद युवती की उससे बात होने लगी। कुछ दिन बाद उसने युवती को गिफ्ट देने की बात कही। जिस पर उसने मना कर दिया। लेकिन उसने वीडियो कॉल के माध्यम से गिफ्ट दिखाया, जिसमें महंगे कपड़ों के अलावा, काफी संख्या में डॉलर, घड़ी, आईफोन आदि शामिल था। जिस पर युवती ने हामी भर दी। तीन दिन बाद उसके पास फोन आया कि वह कस्टम अधिकारी बात कर रहा है, मुंबई एयरपोर्ट पर आपका पार्सल आया है, जिसके एवज में आपको 20 हजार रुपये चार्ज करने होंगे। जिस पर गिफ्ट के लालच में उसने रुपये डाल दिए। युवती का कहना है कि जिसके बाद से अभी तक सभी नंबर बंद जा रहे हैं, रुपये भेजने के बाद भी उसको कोई गिफ्ट नहीं मिला है।
विज्ञापन

केस-2-
उरई के एक मोहल्ला निवासी युवक ने बताया कि उसके पास फेसबुक पर एक विदेशी लड़की की रिक्वेस्ट आई, जिसे उसने स्वीकार कर लिया। इसके बाद लड़की ने वीडियो कॉल के माध्यम से उसे अपना घर दिखाया और अपने माता पिता से भी बात कराई। इसके बाद उससे मिलने की इच्छा जाहिर की। युवक ने जब हां कर दिया तो उसने भारत आने का अपना फ्लाइट का टिकट भी भेज दिया। इसके बाद दूसरे दिन उसके पास फोन आया कि आपकी मित्र आगरा एयरपोर्ट पर इंतजार कर रही हैं, इनके पास भारतीय रुपये न होने पर इनको पुलिस ने हिरासत में ले लिया है, इन्होंने आपको जान पहचान वाला बताया है। अगर आप इनको जानते हैं तो खाते में 35 हजार रुपये भेज दीजिए। जिससे उनके डॉलर वाले रुपये भारतीय रुपये में बदल जाएं। जिसके बाद युवक ने रुपये भेज दिए, उसके बाद से ही सभी नंबर बंद जा रहे हैं। युवक का कहना है कि सामाजिक भय के कारण उसने पुलिस से शिकायत नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साइबर ठग नए नए तरीके अपना रहे हैं। जिनसे लोगों को अपने आपको बचाना होगा। सबसे पहले किसी को भी अपनी जानकारी नहीं दें। साथ ही कोई भी आपको कुछ नहीं देगा, इसलिए जालसाजों के झांसे में न आएं। पुलिस को अपनी बात बताएं। शिकायत जरूर करें ताकि ऐसे मामलों में शिकंजा कसा जा सके।
असीम चौधरी, एएसपी जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed