फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Four won from Corona, five more including CHC employee infected

चार ने जीती जंग, सीएचसी कर्मी समेत पांच संक्रमित और मिले

Sat, 04 Jul 2020 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2020 11:46 PM IST
विज्ञापन
Four won from Corona, five more including CHC employee infected
कोरोना विजेताओं को विदाई देते डाक्टर। - फोटो : ORAI
जालौन। जालौन जिले में कोरोना संक्रमितों के मिलने का सिलसिला शनिवार को भी जारी रहा। लेकिन जालौन से एक अच्छी खबर भी आई। यहां के उरई मेडिकल कॉलेज में भर्ती चार कोरोना संक्रमित ठीक होकर घरों को चले गए। वहीं जालौन में एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कर्मी समेत पांच संक्रमित मिले।
विज्ञापन

जालौन के उरई मेडिकल कालेज में भर्ती चार कोरोना संक्रमित शनिवार को ठीक होकर घर चले गए। ठीक होने वालों में 95 साल की वृद्धा भी शामिल है। कोरोना से जंग जीत चुके विजेताओं को फूलों की बारिश कर उन्हें रवाना किया। मेडिकल कालेज के प्राचार्य डा. द्विजेंद्र नाथ और माधौगढ़ विधायक मूलचंद्र निरंजन की मौजूदगी में सम्मानित किया गया। डिस्चार्ज मरीजों को एक-एक च्यवनप्राश, सैनिटाइजर, मास्क और फलों की टोकरी देकर विदा किया गया। प्राचार्य ने कहा कि यहां आने वाले अधिकांश मरीज ठीक हो रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने और मास्क पहनने पर भी जोर दिया। विधायक ने भी संक्रमितों से जानकारी लेकर इलाज पर संतुष्टि जताई। इस मौके पर उप प्राचार्य डा. आरएन सिंह कुशवाहा, डा. आरके सिंह, डा. मनोज वर्मा, डा. संजीव गुप्ता, डा. प्रशांत निरंजन, डा. जितेंद्र मिश्रा, सुमन दुबे, अनीता कुमारी आदि मौजूद थे। वहीं जालौन जिले में शनिवार को सीएचसी कर्मी समेत पांच और कोरोना संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोंच के नदीगांव स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का एक कर्मी पूर्व में संक्रमित मिला था। उसके संपर्कियों की तलाश के बाद सीएचसी का एक कर्मी शनिवार को और संक्रमित निकला। वहीं कोंच के मालवीय नगर में पूर्व में मिले संक्रमित का काेंच के कांशीराम कालोनी निवासी एक संपर्की भी संक्रमित निकला। उरई के सूर्यनगर निवासी संक्रमित मिठाई विक्रेता के परिवार के कई सदस्य भी पूर्व में संक्रमित मिले थे। इसी परिवार की एक महिला भी संक्रमित निकली। देर रात प्रशासन से जारी सूची में दो महिलाओं की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इसमें गांधीनगर, उरई निवासी महिला सैफई में इलाज कराने गई थी, जहां उसका सैंपल लिया गया था।
शनिवार को आई रिपोर्ट में वह कोरोना पॉजिटिव आई है। वहीं दूसरी महिला तुलसी नगर, उरई की है। अब जिले में कुल संख्या कुल संक्रमितों की संख्या 199 हो गई। 150 मरीज ठीक और 42 एक्टिव केस हैं और सात मरीजों की मौत हो चुकी है। सीएमओ डॉ. अल्पना बरतारिया ने बताया कि कोंच और उरई दोनों जगहों पर सैंपलिंग का काम तेजी से किया जा रहा है। जालौन में भी कैंप लगाकर जांच की जा रही है। वहीं डीएम डॉ. मन्नान अख्तर ने बताया कि सभी संक्रमितों की कांटेक्ट ट्रेसिंग कराकर उनके घरों के आसपास सैनिटाइजेशन का काम भी कराया जा रहा है। अब जिले में संक्रमितों की संख्या 199 पहुंच गई, जिसमें 42 एक्टिव केस हैं।

एक दर्जन लोगों के लिए गए सैंपल
कालपी (जालौन)। कस्बे के मोहल्ला रामचबूतरा निवासी महिला के संक्रमित निकलने के बाद शनिवार को सीएचसी कालपी के कार्यवाहक अधीक्षक डा. सुंदर सिंह, रज्जन लाल सचान, डा. आरपी कठेरिया आदि ने महिला के संपर्क में आए एक दर्जन से अधिक लोगों के सैंपल लिए। वहीं पालिका के लिपिक की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed