फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Four tube wells out of seven could not be commissioned by Jal Nigam

Jalaun News: सात में से चार नलकूप जल निगम नहीं कर पाया चालू

Mon, 03 Jul 2023 11:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Mon, 03 Jul 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
Four tube wells out of seven could not be commissioned by Jal Nigam
उरई। छह महीने पहले वंचित क्षेत्रों में घरों तक पानी पहुंचाने के लिए सात नलकूपों का प्रोजेक्ट धरातल पर उतारा था, लेकिन अब तक जल निगम चार नलकूप चालू नहीं कर सका है। पूरी गर्मी पानी को मोहताज रही छह हजार की आबादी आज भी पानी ढोने को विवश है। ऐसा इसलिए है कि कहीं बिजली कनेक्शन नहीं हुआ तो कहीं अधूरी पाइप लाइन की वजह से सप्लाई चालू नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

पानी किल्लत दूर करने के लिए जनवरी 2023 में जल निगम को सात नए नलकूप शहर में लगाने थे। करीब तीस लाख की लागत से एक नलकूप लगना था, इससे 12 सौ से ज्यादा की आबादी को पानी की समस्या से छुटकारा मिलना था। कार्यदायी संस्था को बिजली कनेक्शन व पाइप लाइन डालने के बाद हैंड ओवर करना था।
विज्ञापन

विभाग के अनुसार, चुर्खी बाईपास, इकलासपुर, डिग्गी ताल के पास तीन नलकूप चालू कर दिए गए, जबकि गांधी इंटर कॉलेज के पास, सुशील नगर, कालिदास मार्ग व बेरी वाले बाबा के पास में स्थापित चार नलकूप पाइप लाइन व बिजली कनेक्शन की वजह से चालू नहीं हो सके हैं। इस वजह से वहां के लोगों को टैंकरों के माध्यम से पानी लेना पड़ रहा है। लोगों को दूसरे क्षेत्रों से भी पानी ढोने को विवश होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों की बात
गांधी नगर निवासी राजेंद्र सिंह ने बताया कि पानी को लेकर गर्मी में काफी परेशानी रहती है। आसपास हैंडपंप भी नहीं है। इसलिए बच्चों के साथ दूर-दराज व टैंकर से पानी ढोकर लाना पड़ता है। राजेंद्र नगर निवासी रामकली ने बताया कि पानी के लिए बहुत परेशान होना पड़ता है। टैंकर से पानी भरते हैं। नया नलकूप लगने के बाद भी जल निगम पानी उपलब्ध नहीं करा पा रहा है। सुशील नगर निवासी अजय कुशवाहा ने बताया कि जानकारी हुई थी। नलकूप लग रहे हैं। लेकिन अभी तक चालू नहीं हो सके। पानी को लेकर गर्मी में बहुत परेशान होना पड़ता है। सुशील नगर निवासी प्रीतम ने बताया कि पानी को लेकर कई साल से यह परेशान झेलनी पड़ रही है। गर्मी में तो टैंकरों से पानी भरना पड़ा था। अब तो नल ठीक करा लिया, जिससे कुछ राहत मिली है।


वर्जन -
जल निगम ने छह माह पहले नलकूप स्थापित किए। तीन नलकूप चालू हैं, चार नलकूप बजट के अभाव में चालू नहीं हो सके हैं। चार में कनेक्शन नहीं हो सके हैं। जल निगम के अधिकारी बजट मिलने के बाद काम पूरा करने की बात कह रहे हैं। -अनिल कुमार, एक्सईएन जल संस्थान।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed