फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Four thieves arrested, jewelry and cash recovered

Jalaun News: चार चोर गिरफ्तार, जेवर व नकदी बरामद

Sat, 01 Jul 2023 12:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jul 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Four thieves arrested, jewelry and cash recovered
जालौन। किसान के घर तीन माह पूर्व हुई चोरी का खुलासा हो गया। मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, दो आरोपी मौके से भाग निकले।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रूरा मल्लू निवासी किसान रोहित सेंगर के घर से 26 मार्च की रात चोरों ने 86 हजार रुपये व जेवर चोरी कर लिए थे। वहीं, भिटारा निवासी रंजीत सिंह की बाइक नौ जून को चोरी हो गई थी। दोनों मामलों का खुलासा करते हुए सीओ रविंद्र गौतम ने बताया कि कोतवाल समीर सिंह को सूचना मिली कि कुछ चोर औरैया रोड पर प्रतापपुरा मोड़ के पास खड़े हैं। इस पर पुलिस ने मौके से रमन कुमार निवासी गोपालपुर थाना रसूलाबाद जनपद कानपुर देहात, सत्यम निवासी गिनोली थाना अछल्दा जनपद औरैया, वीरेंद्र वर्मा उर्फ डागर व उमाशंकर उर्फ कल्लू उर्फ टाइगर निवासीगण मोहल्ला हरीपुरा थाना जालौन को पकड़ लिया। बीपी निवासी ग्राम पुरवा थाना रसूलाबाद जनपद कानपुर देहात व सद्दाम हुसैन निवासी ग्राम निभू थाना रसूलाबाद जनपद कानपुर देहात मौके से भाग निकले। पकड़े गए आरोपियों के पास से जेवर व 20 हजार रुपये बरामद हुए। साथ ही चोरी की एक बाइक, तीन तमंचा, तीन कारतूस व एक पिकअप भी बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed