फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Four security guards clashed at the district hospital; the CMS issued a notice.

Jalaun News: जिला अस्पताल में चार सिक्योरिटी गार्ड भिड़े, सीएमएस ने नोटिस जारी किया

Fri, 28 Aug 2026 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Four security guards clashed at the district hospital; the CMS issued a notice.
उरई। जिला अस्पताल में बुधवार रात चार सिक्योरिटी गार्ड आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट और अभद्रता के आरोप लगाए हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए सीएमएस डॉ. जेजे राम ने चारों गार्डों को नोटिस जारी कर तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

सिक्योरिटी गार्ड विनय प्रताप सिंह ने बताया कि बुधवार रात उनकी जिला अस्पताल में नाइट ड्यूटी थी। आरोप है कि रात करीब साढ़े 12 बजे सिक्योरिटी गार्ड प्रद्युम्न यादव, सौरभ यादव और आर्यन सलौनिया के साथ दो अज्ञात लोग अस्पताल परिसर में घूम रहे थे। घर जाने के लिए कहने पर विवाद शुरू हो गया। इमरजेंसी में तैनात वार्ड बॉय बलवीर यादव भी वहां मौजूद था। विनय ने आरोप लगाया कि उक्त लोगों ने उसके साथ मारपीट की और मौके से भाग गए। वहीं, दूसरे पक्ष ने भी विनय के खिलाफ अभद्रता और मारपीट का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. जेजे राम ने मामले में चारों सुरक्षा गार्डों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर संबंधित फर्म को सेवा समाप्ति की कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed