फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Four murder accused are still absconding, one accused has died in police custody

Jalaun News: हत्या के चार आरोपी पुलिस गिरफ्त से दूर, एक आरोपी की पुलिस हिरासत में हो चुकी है मौत

Wed, 17 Jul 2024 02:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Wed, 17 Jul 2024 02:00 AM IST
विज्ञापन
Four murder accused are still absconding, one accused has died in police custody
उरई। डकोर थाना क्षेत्र के मिहोना गांव के पास स्थित बेतवा नदी पुल के नीचे युवक का शव पड़ा मिला था। मृतक के सिर पर गंभीर चोटों के निशान थे, उसकी पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। एक आरोपी की पुलिस हिरासत में मौत हो गई है। लेकिन चार आरोपियों पर कार्रवाई न होने से पीड़ित के परिजनों ने उनकी गिरफ्तारी करने की मांग की है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला इंदिरा नगर निवासी संतोष उर्फ मखंचू का शव बुधवार को डकोर थाना क्षेत्र के मोहाना के पास नदी किनारे शव मिला था। इस मामले में मृतक की पत्नी सरिता की तहरीर पर पुलिस ने राजकुमार, उसके भाई निर्भय सिंह उर्फ छंगे व निर्भय की पत्नी राधा, कार्तिक उर्फ फरसा वाले, आकाश के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

इस मामले में एक आरोपी राजकुमार की पुलिस हिरासत में मौत हो गई थी। पीड़ित परिजनों का आरोप है कि चारों आरोपियों पर पुलिस ने अभी कार्रवाई नहीं की है। जिससे वह खुलेआम घूम रहे हैं। उन्होंने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी असीम चौधरी ने बताया कि घटनाक्रम की जांच के लिए मजिस्ट्रेटी जांच चल रही है। साथ ही प्रत्येक बिंदु पर नजर रखी जा सके। एसआइटी की टीम गठित कर दी थी जिसकी विवेचना सीओ कोंच कर रहे हैं। युवक को किसने हिरासत में लिया और उसकी मौत की पूरे घटनाक्रम की बिंदुवार जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed