फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Found dead body of a missing teenager, friend turned murderer

लापता किशोर का शव मिला, दोस्त निकला हत्यारा

Fri, 28 Jun 2019 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
Found dead body of a missing teenager, friend turned murderer
आरोपी को लेकर जंगल में मृतक मनोज के शव की तलाश करती पुलिस। - फोटो : ORAI
आटा (जालौन)। चार दिन से गायब हुए किशोर का क्षत विक्षत शव पुलिस ने गांव के पास की स्थित नाले के पास से बरामद किया। शव मिलते ही कई थानों का फोर्स, एसओजी और फोरेंसिक टीम के साथ सीओ संजय शर्मा भी मौके पर पहुंचे। शव को जानवरों ने भी बुरी तरह नोंचा था। सीओ ने बताया कि किशोर की हत्या उसके ही बालिग साथी ने की है, जिसे पकड़ भी लिया गया। मामला जुए की रकम और प्रेम प्रसंग का भी बताया जा रहा है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

आटा थाना क्षेत्र के परासन निवासी जयश्रीराम का 15 वर्षीय पुत्र मनोज 24 जून की शाम छह बजे से घर से लापता था। किशोर के गायब होने पर परिजनों ने गांव व रिश्तेदारी, परिजनों के यहां काफी खोजबीन की। जब किशोर का कहीं पता नहीं चला तो गुरुवार को जयश्रीराम ने थाना आटा पहुंचकर पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि गांव का ही दीपक (20) पुत्र भगवानदास ही मनोज को अपने साथ बहला फुसला कर कहीं ले गया है। इस पर पुलिस ने दीपक के घर पर दबिश भी दी थी लेकिन दीपक अपने पिता से साथ फरार हो गया।
विज्ञापन

इसके बाद से पुलिस का शक दीपक पर और गहरा गया था। सूत्रों की मानें तो पुलिस ने शुक्रवार की सुबह कचहरी के पास कालपी स्टैंड के निकट आरोपी दीपक को पकड़ लिया और उससे मनोज के बारे में पूछताछ की। पुलिसिया पूछताछ पर दीपक ने न सिर्फ हत्या की बात ही स्वीकार की बल्कि वह पुलिस को लेकर शव बरामद करने के लिए भी चल पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को लेकर परासन गांव के बाहर स्थित नाले पर ले गया और जहां पुलिस को मनोज का क्षत विक्षत शव मिला। सूचना पाकर एएसपी अवधेश सिंह, सीओ कालपी, फोरंसिक टीम व एसओजी व कदौरा, कालपी, चुर्खी व आटा थाने का फोर्स मौके पर पहुंच गया। आरोपी ने बताया कि वह 24 जून को मनोज को लेकर नाले के पास आया और ईंट से सिर कुचलकर उसकी हत्या कर दी और शव को नाले के किनारे रेत में दफन कर दिया और उसके ऊपर एक भारी लकड़ी भी रख दी। जंगली जानवरों ने शव को क्षत विक्षत कर दिया।
कपड़ों व ताबीज से हुई शव की शिनाख्त
पुलिस के साथ पहुंचे मनोज के परिजनों ने जब क्षत विक्षत शव देखा तो पहले वो पहचान ही नहीं सके, लेकिन शव के कपड़ों और गले पर ताबीज को देख उन्होंने उसकी शिनाख्त मनोज के रुप में की। पिता और भाई तो नाले के पास ही बदहवास होकर गिर पड़े।

18 हजार की रकम बन गई मनोज की मौत
पुलिस सूत्रों की मानें तो मनोज को जुए की लत थी, 24 जून को भी वह दीपक व अन्य लोगों के साथ जुआ खेल रहा था, जिसमें उसने करीब 18 हजार की रकम भी जीती थी। इसी रकम को हड़पने के लालच में दीपक ने उसकी हत्या कर शव दबा दिया था।

मनोज की फाइल फोटो

मनोज की फाइल फोटो- फोटो : ORAI

मनोज के घर पर रोते बिलखते परिजन।

मनोज के घर पर रोते बिलखते परिजन। - फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed