फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Forty thousand rupees were taken in exchange for settling the matter, report

Jalaun News: मामला रफा दफा करवाने के एवज में लिए चालीस हजार, रिपोर्ट

Thu, 12 Jun 2025 01:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jun 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Forty thousand rupees were taken in exchange for settling the matter, report
माधौगढ़। युवक ने कोतवाली से मामला रफा दफा करवाने के एवज में परिजनों से चालीस हजार रुपये ले लिए। जब परिजनों को जानकारी हुई कि युवक ठग है, तो उन्होंने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। इस पर पुलिस ने बुधवार को युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर उसे गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

रामपुरा थाना क्षेत्र के पचोखरा निवासी विमल सिंह ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उसकी भाभी अनामिका ने 27 मई को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस पर माधौगढ़ क्षेत्र के गोहनी निवासी आशीष कुमार उर्फ भूरे उसके घर पहुंचा और थाने से लेकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट आदि दिलवाने की बात कही। उसने कहा कि वह पूरे मामले को रफादफा करवा देगा। इस पर मृतका के देवर ने उसे चालीस हजार रुपये दे दिए। जब परिजनों को जानकारी हुई कि युवक ठग है, तो उन्होंने आरोपी से रुपये वापस मांगे, इस पर आरोपी उनसे अभद्रता करने लगा।
विज्ञापन

पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और बुधवार को न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। कोतवाली प्रभारी ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। उसे जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed