फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Former VHP district president shot

Jalaun News: विहिप के पूर्व जिलाध्यक्ष को मारी गोली

Sat, 13 Jul 2024 02:44 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sat, 13 Jul 2024 02:44 AM IST
विज्ञापन
Former VHP district president shot
उरई। पत्नी के साथ स्कूटी से बाजार कर घर लौट रहे विहिप के पूर्व जिलाध्यक्ष को अज्ञात बाइक सवार ने गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। साथ में मौजूद पत्नी को भी छर्रे लगे हैं, चीख पुकार सुन दौड़े लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां गंभीर हालत होने पर उन्हें मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। गोली लगने की सूचना जब भाजपाइयों व विहिप कार्यकर्ताओं को लगी तो खलबली मच गई। भारी संख्या में लोग मेडिकल कालेज पहुंच गए। उन्होंने एक व्यक्ति पर हत्या करवाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बंबी रोड राजेंद्र नगर निवासी विश्व हिंदू परिषद के पूर्व जिलाध्यक्ष व शिक्षाविद भास्कर अवस्थी (58) पत्नी साधना अवस्थी (53) के साथ स्कूटी से शुक्रवार शाम करीब साढे सात बजे बाजार कर घर लौट रहे थे। जैसे ही वह जल संस्थान की टंकी के पास पहुंचे तभी एक बाइक सवार युवक ने उन पर गोली चला दी। गोली उनके हाथ के ऊपरी हिस्से में लगी। जिससे वह जमीन पर गिर पड़े, साथ में मौजूद पत्नी की चीख-पुकार सुन दौड़े लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां गंभीर हालत होने पर उन्हें मेडिकल कालेज में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

उन्होंने शहर के ही एक व्यक्ति पर हत्या करवाने का आरोप लगाया है। बताया कि वह व्यक्ति उनकी हत्या करवाना चाहता है। रंजिश के चलते उनके ऊपर हमला करवाया गया है। फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर है। सीओ गिरजाशंकर त्रिपाठी का कहना है कि घायल से घटना की जानकारी जुटाई जा रही है। जल्द ही हमलावर को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed