{"_id":"6112c4688ebc3efcd215e4c8","slug":"former-mla-doctor-party-congrees-orai-news-knp6455051183","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार को जगाने के लिए है अगस्त क्रांति मार्च-विनोद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार को जगाने के लिए है अगस्त क्रांति मार्च-विनोद
विज्ञापन
कोंच में अगस्त क्रांति मार्च निकालते कांग्रेसी।
- फोटो : ORAI
फोटो-6-कोंच में अगस्त क्रांति मार्च निकालते कांग्रेसी। संवाद
सरकार को जगाने के लिए है अगस्त क्रांति मार्च
जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस ने निकाला अगस्त क्रांति मार्च
संवाद न्यूज एजेंसी
कोंच। कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की अपील पर कोंच नगर में अगस्त क्रांति मार्च निकाला गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राजीव नारायण मिश्रा, पूर्व सदर विधायक विनोद चतुर्वेदी, यूपी किसान कांग्रेस के अध्यक्ष शिवनारायण परिहार मौजूद रहे।
अगस्त क्रांति मार्च मियागंज स्थित पार्टी कार्यालय से शुरू होकर मुख्य बाजार का भ्रमण करता हुआ स्टेट बैंक से होकर चंदकुआं स्थित रानी लक्ष्मीबाई स्मारक पर पहुंचा। जहां मार्च में शामिल कार्यकर्ताओं ने रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको नमन किया। इस दौरान पूर्व विधायक ने कहा कि सूबे में महंगाई, बेरोजगारी, महिला अत्याचार, किसान उत्पीड़न जैसे मुद्दों पर सरकार का ध्यान आकृष्ट कराने के लिए अगस्त क्रांति मार्च निकाला गया है। मार्च में पालिकाध्यक्ष डॉ सरिता वर्मा, हाजी मोहम्मद अहमद, प्रमोद शुक्ला, सिद्धार्थ दीवौलिया, राघवेंद्र तिवारी, आजादउददीन, अजय बरार, प्रभुदयाल गौतम, चंद्रशेखर वर्मा, लक्ष्मीनारायण आदि मौजूद रहे।