{"_id":"6311ee271ac9c57618260126","slug":"former-dead-by-current-orai-news-knp7159044113","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट की चपेट में आकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट की चपेट में आकर युवक की मौत
विज्ञापन
उरई। कोतवाली क्षेत्र के कांशीराम कॉलोनी निवासी किसान की घर में काम करते वक्त करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कॉलोनी निवासी विनोद यादव (36) को शुक्रवार की सुबह बिजली के तार ठीक करते समय करंट लग गया।
इससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक विनोद के परिजनों ने बताया कि वह खेतीबाड़ी कर परिवार का भरण पोषण करता था।
दो भाई थे। मौत से पिता श्यामू, पत्नी सोहिनी, बेटी रीता, बेटा ऋतिक का रो-रोकर बुरा हाल है।