फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Former Congress MLA absconding for murder of school employee arrested after 15 days

Jalaun News: स्कूल कर्मी की हत्या में फरार इनामी पूर्व कांग्रेस विधायक 15 दिन बाद गिरफ्तार

Tue, 26 Aug 2025 02:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
Former Congress MLA absconding for murder of school employee arrested after 15 days
फोटो 20- पुलिस गिरफ्त में पूर्व कांग्रेस विधायक। स्रोत पुलिस विभाग - फोटो : रामनगर के मालधन में पुलिस चौकी पर धरना प्रदर्शन करती महिलाएं।
कोंच (जालौन)। स्कूल कर्मी जितेंद्र अहिरवार की हत्या में आरोपी 25 हजार के इनामी पूर्व कांग्रेसी विधायक रामप्रसाद अहिरवार को सोमवार को 15 दिन बाद गिरफ्तार किया है। एसओजी व कोतवाली पुलिस की टीम ने पूर्व विधायक को उनके जालौन स्थित पेट्रोल पंप से पकड़ा है। उधर, पूर्व विधायक के साथी अमित ने कोर्ट में सरेंडर किया है। हत्याकांड में पूर्व बसपा विधायक समेत चार लोग जेल जा चुके हैं, उनका पौत्र अभी फरार है।
विज्ञापन



कोतवाली क्षेत्र के घमूरी गांव निवासी जितेंद्र अहिरवार (45) का शव बीते नौ अगस्त की शाम को लहूलुहान हालत में कार सवार सीएचसी में छोड़कर भाग गए थे। जितेंद्र के बेटे नितिन ने 10 अगस्त को कोतवाली में पूर्व कांग्रेसी विधायक रामप्रसाद अहिरवार, उनके बेटे पूर्व बसपा विधायक अजय सिंह उर्फ पंकज व अजय के दो बेटों अमन व राजा, अमित और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन




एसपी ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों को लगाया था। पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई थी। इसमें पता चला कि पूर्व विधायक के अधिक नजदीक होने के चलते जितेंद्र की हत्या की गई है। इस पर पुलिस ने 14 अगस्त को पूर्व विधायक अजय व उनके बेटे अमन को कोंच से गिरफ्तार किया। मामले में उनके सहयोगी सलीम और गोविंद के भी नाम सामने आए। 16 अगस्त को सलीम व गोविंद को कोंच के तिलक नगर स्थित पुष्पा गार्डन के पास से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




इसके बाद से पूर्व कांग्रेस विधायक राम प्रसाद फरार चल रहे थे। पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के लिए झांसी व लखनऊ में भी दबिश दी थी। एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार ने पूर्व विधायक रामप्रसाद व अमित वाल्मीकि पर 25-25 हजार का इनाम घोषित किया था।



---



स्कूल कर्मी की हत्या के मामले में फरार चल रहे कांग्रेस के पूर्व विधायक रामप्रसाद को पुलिस पकड़ा है। दूसरे 25 हजार के इनामी आरोपी अमित ने कोर्ट में आत्मसमर्पण किया है। आरोपी राजा फरार है। उसे जल्द पकड़ लिया जाएगा।




- प्रदीप कुमार वर्मा, एएसपी, जालौन इनसेट

फोटो 20- पुलिस गिरफ्त में पूर्व कांग्रेस विधायक। स्रोत पुलिस विभाग

फोटो 20- पुलिस गिरफ्त में पूर्व कांग्रेस विधायक। स्रोत पुलिस विभाग- फोटो : रामनगर के मालधन में पुलिस चौकी पर धरना प्रदर्शन करती महिलाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed