फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Former block chief sitting on dharna accusing cabinet minister of murder of nephew

कैबिनेट मंत्री पर भतीजे की हत्या का आरोप लगाकर धरने पर बैठे पूर्व ब्लाक प्रमुख

Wed, 07 Sep 2022 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Sep 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Former block chief sitting on dharna accusing cabinet minister of murder of nephew
कालपी। सपा के पूर्व ब्लॉक प्रमुख अपने भतीजे की कथित हत्या के मामले में एफआईआर दर्ज कराने की मांग को लेकर परिवार सहित कोतवाली में धरने पर बैठ गए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने डीएम को प्रेषित पत्र में प्रदेश सरकार के एक कैबिनेट मंत्री सहित तीन नामजद व पांच अज्ञात लोगों पर भतीजे की हत्या का आरोप लगाया है।
मंगलवार दोपहर सपा के पूर्व ब्लॉक प्रमुख समर सिंह चौहान उर्फ गुड्डू महेबा परिवार सहित कोतवाली पहुंचे व सीओ और कोतवाल से मिलकर अपने भतीजे शिवा की हत्या की रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की।
पुलिस के इन्कार के बाद वह परिवार सहित कोतवाली में धरने पर बैठ गए। उन्होंने डीएम को एक पत्र भेजकर कहा कि 20 अगस्त को इटावा जिले के ऊसराहार थाना क्षेत्र में उनके भतीजे शिवा की साजिशन हत्या कर दी गई। घटना को दुर्घटना का रूप दे दिया गया।
विज्ञापन

उन्होंने रिपोर्ट दर्जकर परिवार की सुरक्षा की मांग की है। सीओ रामसिंह ने बताया कि मामला इटावा का है। यहां से कोई लेना देना नहीं है। परिजनों को सुरक्षा देने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed