फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Formation of monitoring committee on fire incidents

अग्निकांड की घटनाओं पर निगरानी समिति का गठन

Fri, 02 Apr 2021 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Apr 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Formation of monitoring committee on fire incidents
उरई। जिल में अग्निकांड की घटनाओं पर नियंत्रण व पीड़ितों को जल्द मुआवजे दिलाने के लिए शासन के निर्देश पर जिले में निगरानी समिति का गठन किया है। निगरानी समिति के अंतर्गत अग्निकांड की घटनाओं के लिए तहसील स्तर पर एक-एक नोडल अधिकारी नामिति किया है। जिलाधिकारी ने बताया कि समिति के अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में न सिर्फ संवेदनशील जगहों का चिह्नांकन करेंगे, बल्कि लोगों को जागरूक भी करेंगे।
विज्ञापन

बता दें गर्मी के साथ ही जिले में आगजनी की घटनाएं तेज हो गई हैं। आए दिन किसी न किसी क्षेत्र से आग की घटनाओं की सूचना मिलती है। साथ ही आग लगने के बाद हुए नुकसान की भरपाई (मुआवजे) के लिए पीड़ित को विभागों के अधिकारियों के चक्कर लगाने पड़ते है। इससे पीड़ितों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। मामले को संज्ञान में लेते हुए शासन के निर्देश जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने अपनी अध्यक्षता में एक निगरानी समिति का गठन किया है। उन्होंने बताया कि इस कमेटी में जनपद एवं तहसील स्तर पर एक एक नोडल अधिकारी नामित किए गए है।
विज्ञापन

निगरानी समिति में जिलाधिकारी अध्यक्ष, अपर जिलाधिकारी सदस्य, जिला नोडल अधिकारी व सभी तहसीलों के उपजिलाधिकारी सदस्य है। उन्होंने सभी उपजिलाधिकारी एवं जिला अग्निशमन अधिकारी को निर्देशित किया कि जनपद में गत पांच वर्षो में अग्निकांडों से हुई क्षति का विश्लेषण करते हुए, अग्निकांड के लिए, अति संवदेनशील एवं संवेदनशील क्षेत्रों का चिह्नांकन करे। साथ ही इन क्षेत्रों में अग्निकांड से बचाव हेतु विशेष निगरानी रखी जाए। उन्होंने अग्निकांड से बचाव के लिए लोगों को जागरूक करने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed