फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   For 41 rounds the 19 he confesses

41 ने लिए फेरे, 19 ने कहा कबूल है

Mon, 22 Feb 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Mon, 22 Feb 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
For 41 rounds the 19 he confesses
वीर अब्दुल हमीद सामाजिक समिति की ओर से टाउन हाल मैदान में आयोजित सर्व
विज्ञापन
समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन में सोमवार को 60 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंध गए। कार्यक्रम में एक ही पंडाल में हिंदू व मुस्लिम जोड़ों की शादी कराई गई। इनमें 41 हिंदू जोड़ों ने सात फेरे व 19 मुस्लिम जोड़ों ने कबूल है कहकर अपना जीवन साथी चुना। सरकार के

काबीना मंत्री आजम खान ने नवविवाहितों के सुखी वैवाहिक जीवन के लिए दुआएं दीं। सामूहिक शादी समारोह गंगा-जमुनी तहजीब पर केंद्रित रहा। कार्यक्रम की शुरुआत बारात की अगवानी से की गई। कार्यक्रम संयोजक व पूरी टीम ने बारातियों और जनातियों का जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम में काबीना मंत्री आजम खां, पूर्व मंत्री इकबाल कादरी,

सदर विधायक दयाशंकर वर्मा, पूर्व सांसद घनश्याम अनुरागी, सपा जिलाध्यक्ष चौधरी धीरेंद्र यादव का भी स्वागत किया गया। इसके बाद वैवाहिक रस्मों को पूरा किया गया। लाल सुर्ख जोड़े में सजी वधुएं जब एक साथ मंच पर पहुंची तो पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। इसके बाद सबसे पहले वधुओं ने वर को जयमाला पहनाई और फिर पंडाल में ही सजे

मंडप के नीचे सात फेरे लेकर वैवाहिक जीवन में प्रवेश किया। दूसरी तरफ पंडाल में 19 मुस्लिम जोड़ों ने निकाह कबूल किया। इस दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि काबीना मंत्री आजम खान ने 41 जोड़ों को शुभाशीष दिया। वहीं 19 जोड़ों को सलामी दी।  इस मौके पर आजम खान ने कहा कि ऐसे आयोजन हिंदू मुस्लिम एकता को बल देते हैं और यह उन

लोगों के लिए सीख है जो दोनों समुदाय को तोड़ने का कुचक्र रच रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार ने धरातल पर काम किया है। हमारी सरकार ने पत्थर लगाने के बजाए विकास कराने पर ज्यादा जोर दिया है। यही वजह है कि प्रदेश आज उत्तम प्रदेश बन रहा है। उन्होंने मंच से ही नगर पंचायत और नगर पालिकाओं को इशारे-इशारे में ही

काम पर ध्यान देने को कहा। पूर्व मंत्री इकबाल कादरी ने भी आयोजकों को धन्यवाद दिया और कहा कि उन्होंने समाज को एक संदेश देने का काम किया है। सभी वक्ताओं का जोर सामूहिक शादी पर रहा और कहा कि ऐसे आयोजन से फिजूलखर्ची पर रोक लगती है। कार्यक्रम संयोजक हमीद शाह कादरी की ओर से उपहार भेंट कर वधुओं को विदा किया

गया। इस दौरान बुंदेली विदाई गीत भी गाये गए। कार्यक्रम में इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष भूपेंद्र यादव, कोषाध्यक्ष राजीव शर्मा, लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष इमरान उल्ला, जमालुद्दीन पप्पू, चांद खां, साबिर मिर्जा बेग, रजा खान, गरिमा पाठक, धीरेंद्र अग्रवाल, सुनील शिवहरे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed