फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Following Gandhiji's ideals is the true tribute to him: DM

गांधीजी के आदर्शों पर चलना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि : डीएम

Sat, 04 Oct 2025 01:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Oct 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Following Gandhiji's ideals is the true tribute to him: DM
फोटो - 04 कलक्ट्रेट में गांधी व शास्त्री जयंती मनाते डीएम अन्य अधिकारी। संवाद
उरई। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर डीएम राजेश कुमार पांडेय ने कैंप कार्यालय व कलक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण किया। डीएम ने कहा कि गांधीजी के आदर्शों पर चलना उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है।
विज्ञापन

इस दौरान अधिकारियों, कर्मचारियों एवं नागरिकों ने राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया। डीएम ने सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई। डीएम ने कहा कि दो अक्तूबर का दिन उन ज्ञात-अज्ञात स्वतंत्रता सेनानियों को स्मरण करने का भी अवसर है। जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर देश को आजादी दिलाई। महिलाओं की उन्नति, बालिका शिक्षा, दहेज प्रथा उन्मूलन तथा महिला सशक्तीकरण के लिए उनके विचार आज भी मार्गदर्शक हैं।
विज्ञापन

एडीएम वित्त एवं राजस्व संजय कुमार ने गांधीजी के सत्य, अहिंसा, सादा जीवन-उच्च विचार, भाईचारा और सर्वधर्म समभाव जैसे आदर्शों को आत्मसात करने पर बल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो - 05 ब्लॉक परिसर में महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि। संवाद
कुठौंद ब्लॉक में धूमधाम से मनाई गई गांधी-शास्त्री जयंती
कुठौंद। ब्लॉक में गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर ब्लॉक सभागार में ध्वजारोहण किया गया। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अनिरुद्ध द्विवेदी ने कहा कि आज हम उन दो महान विभूतियों को याद कर रहे हैं जिन्होंने अपने सिद्धांतों से भारत को नई दिशा दी।



माधौगढ़ संवाद प्रतिनिधि के अनुसार महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। बाबूराम वैद्य इंटर कॉलेज के प्रबंधक अजय पाल सिंह, सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य रामवीर सिंह, सेठ गोविंद दास इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य चंद्रशेखर तिवारी, पूर्व माध्यमिक विद्यालय धमना में प्रधानाध्यापक नसीम खान, शेर सिंह पाल ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर याद किया।














जालौन संवाद प्रतिनिधि के अनुसार महात्मा गांधी व लालबहादुर शास्त्री की जयंती सभी सरकारी, गैर सरकारी शिक्षण संस्थानों व कार्यालयों में मनाई गई। तहसील परिसर में एसडीएम विनय मौर्य, कोतवाली परिसर में सीओ शैलेंद्र बाजपेई व कोतवाल अजय ब्रह्म तिवारी ने, ब्लॉक में ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन व नगर पालिका में पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि पुनीत मित्तल व ईओ सुशील कुमार ने ध्वज फहराया।
कोंच संवाद प्रतिनिधि के अनुसार तहसील कार्यालय में एसडीएम ज्योति सिंह ने, कोतवाली में सीओ परमेश्वर प्रसाद, नगर पालिका में पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने ध्वजारोहण किया। सरोजिनी नायडू पार्क में कोंच नगर कांग्रेस कमेठी द्वारा महापुरुष महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई।



कालपी संवाद प्रतिनिधि के अनुसार तहसील में एसडीएम मनोज कुमार सिंह, तहसीलदार अभिनव तिवारी, नायब तहसीलदार चंद्रमोहन शुक्ला ने जयंती मनाई। आशुतोष औषधालय में कांग्रेस नेता योगेंद्र नारायण शुक्ल ने कोतवाली में सीओ अवधेश कुमार सिंह, कालपी कालेज कालपी में प्राचार्या डॉ. मधुप्रभा त्रिपाठी, खादी एव ग्रामोधोग प्रशिक्षण केंद्र में प्राचार्य शिशुपाल गोयल, उपखंड कार्यालय में एसडीओ धर्मेंद्र सचान, एमएसवी इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य सुशील कुमार, आर्य कन्या पाठशाला इंटर कालेज में प्रधानाचार्या नलिनी सिंह, नगरपालिका में ईओ अवनीश कुमार शुक्ला की गांधी व शास्त्री जयंती मनाई गई।
प्रभातफेरी निकाली, गांधी प्रतिमा पर किया माल्यार्पण










कोटरा। गांधी जयंती पर प्रभातफेरी निकालकर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष सियाशरण व्यास एवं कर्मचारियों द्वारा नगर में स्वच्छ भारत मिशन का बैनर लेकर प्रभातफेरी निकाली गई। प्रभातफेरी नगर पंचायत से प्रारंभ होकर भान चौराहा, मंडी बाजार के मुख्य मार्गों से होकर निकाली गई। बस स्टैंड पर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा माल्यार्पण किया गया। इसके बाद नगर पंचायत सफाई कर्मचारी अशोक, माया, संतोष, यशोदा, लालता ,वीरेंद्र सहित छह सफाई कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया। (संवाद)















कॉलेज और स्कूलों में मनाई गई गांधी जयंती



एट। स्कूल-कॉलेज में बृहस्पतिवार को महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। शिक्षा विद्यापीठ पब्लिक स्कूल एट में प्रबंधक दीपेंद्र सिंह ने महापुरुषों के बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। रामलखन महाविद्यालय में गांधी जयंती मनाई गई। इसमें विश्वभान पटेल, प्रखर निरंजन, दीपक समाधिया, अभय, अर्पित, श्याम सुंदर आदि रहे। (संवाद)

फोटो - 04 कलक्ट्रेट में गांधी व शास्त्री जयंती मनाते डीएम अन्य अधिकारी। संवाद

फोटो - 04 कलक्ट्रेट में गांधी व शास्त्री जयंती मनाते डीएम अन्य अधिकारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed