फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Follow the path of Gandhi and Shastri

गांधी व शास्त्री के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान

Sun, 04 Oct 2015 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो जालौन
अमर उजाला ब्यूरो जालौन Updated Sun, 04 Oct 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
Follow the path of Gandhi and Shastri
महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर सर्वोदय इंटर कालेज में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्जवलन व माल्यार्पण कर किया। इसके बाद विजय चौधरी ने कहा कि महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के बताए रास्ते पर चलकर हम अपने लक्ष्य को पा सकते हैं।
विज्ञापन


अन्य वक्ताओं ने भी इन दोनों महापुरुषों के जीवन पर प्रकाश डाला। इस दौरान प्रतीक श्रीवास्तव, प्रद्युम्न श्रीवास्तव, राकेश निरंजन, भास्कर अवस्थी, विकास श्रीवास्तव, शालिगराम निरंजन आदि मौजूद रहे। उधर, कोंच में महात्मा गांधी की जयंती पर कई जगह कार्यक्रम हुए। राजनैतिक दलों एवं शैक्षिक संस्थानों में ध्वजारोहण किया गया।
विज्ञापन


इस दौरान संगोष्ठियों का भी आयोजन हुआ जिसमें दोनों महापुरुषों के जीवन दर्शन को अनुकरणीय बताया गया।  कांग्रेस नगर संगठन के तत्वाधान में यहां मियांगंज स्थित हाजी मोहम्मद अहमद के प्रतिष्ठान पर एक सभा का आयोजन हुआ। इससे पूर्व कांग्रेस नगर अध्यक्ष प्रभुदयाल गौतम ने ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मदर्स प्राइड पब्लिक स्कूल में भी गांधी जयंती पर कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। इस दौरान एकल गान व समूहगान प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। पं. रामस्वरूप रावत मैमोरियल इंटर कॉलेज में भी दो अक्तूबर को रंगारंग कार्यक्रम  आयोजित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed