फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Fog put a brake on the speed of trains, Chapra mail got canceled

Jalaun News: कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार पर लगाया ब्रेक, छपरा मेल रही निरस्त

Thu, 18 Jan 2024 12:49 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jan 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
Fog put a brake on the speed of trains, Chapra mail got canceled
उरई। झांसी-कानपुर रेलमार्ग पर कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार धीमी कर दी। बुधवार को झांसी और कानपुर से आने-जाने वाली ट्रेन उरई स्टेशन पर छह घंटे अधिक देरी से आई।
विज्ञापन

इन ट्रेनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी परेशानी और घंटों इंतजार करना पड़ा। बरौनी से ग्वालियर जाने वाली छपरा मेल निरस्त रही।
बता दें कि इन दिनों कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार धीमी कर दी है। ऊपर से कई मंडलों में ट्रैक मरम्मत का काम चल रहा है। ट्रेनों का दूसरे मार्ग से आना-जाना भी यात्रियों की परेशानी का सबब बना है। बनारस से अहमदाबाद साबरमती एक्सप्रेस छह घंटा देरी से आई। गोरखपुर से कुशीनगर नौ घंटे, पनवेल से गोरखपुर छह घंटा, यशवंतपुर से गोरखपुर पांच घंटे 42 मिनट देरी से पहुंची।
विज्ञापन

वहीं, लखनऊ से पुणे दो घंटे 30 मिनट देरी से पहुंची। मुंबई से गोरखपुर कुशीनगर एक्सप्रेस तीन घंटे अधिक देरी से चल रही है। इन ट्रेनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को कई घंटे स्टेशन पर इंतजार करना पड़ रहा है। झांसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह का कहना है कि कोहरे के चलते ट्रेनों की रफ्तार धीमी हुई है। जैसे ही कोहरा खत्म हो जाएगा ट्रेनों की रफ्तार यथावत हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed