फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Fog becomes time: Two bike riders die, one injured in collision with tractor

कोहरा बना काल:: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो की मौत, एक घायल

Sat, 18 Jan 2025 12:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Fog becomes time: Two bike riders die, one injured in collision with tractor
जालौन। जालौन-औरैया मार्ग पर बृहस्पतिवार देर रात ट्रैक्टर चालक ने बाइक कोे टक्कर मार दी। बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। जहां गंभीर हालत होने पर उन्हें मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया गया। जहां एक की और मौत हो गई। जबकि तीसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतक शादी समारोह में वेटर का काम करते थे।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के जगनेवा गांव निवासी शरीफ (18) अपने साथी शमशाद उर्फ चमकू (18) व सूरे (18) के साथ गिघौसा गांव में आयोजित मंडप कार्यक्रम में वेटर का काम करने गए थे। रात में काम करने के बाद तीनों एक ही बाइक से घर लौट रहे थे। रात में कोहरा अधिक होने के कारण जालौन-औरैया मार्ग पर कन्हैयालाल लक्ष्मीचरण महाविद्यालय के पास ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। जिससे तीनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। वहां से गुजरे राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को सीएचसी भेजा। जहां डॉक्टर ने शरीफ को मृत घोषित कर दिया। वहीं शमशाद उर्फ चमकू व सूरे को मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया। मेडिकल काॅलेज में शमशाद उर्फ चमकू को मृत घोषित कर दिया गया। परिजन भी मौके पर पहुंच गए। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर मौके से भाग गया है। कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र पटेल ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed