{"_id":"571fa7294f1c1bf631a916cf","slug":"flames-rise-from-the-tire-shop-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"टायर की दुकान में आग लगने से उठतीं लपटें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टायर की दुकान में आग लगने से उठतीं लपटें
अमर उजाला ब्यूरो /कन्नौज
Updated Tue, 26 Apr 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
टायर की दुकान में आग लगने से उठतीं लपटें
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अज्ञात कारणों से टायर की दुकान में मंगलवार को आग लग गई। आग विकराल हुई तो राहगीरों ने इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पर तब तक दुकान में रखे टायर व अन्य सामान जल चुका था। इस हादसे में लाखों का नुकसान बताया जा रहा है। हालांकि आग कैसे लगी यह अभी तक स्पष्ट
नहीं हो पाया है। शहर के मोहल्ला पुलिस लाइन बघौरा निवासी इकराम पुत्र इस्लाम की जेल रोड पर सरकार पैलेस के सामने टायर की दुकान है। रोज की तरह सोमवार की रात को भी वह अपनी दुकान बंद कर घर चले गए थे। मंगलवार को तड़के उसकी दुकान में आग लग गई। थोड़ी ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और लपटें दुकान से बाहर निकलने
लगीं। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने यह देखा तो इसकी जानकारी दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलने पर दुकान मालिक इकराम भी मौके पर पहुंच गया। मौके पर आई दमकल की
विज्ञापन
गाड़ी ने आग बुझाने का काफी प्रयास किया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। पर तब तक दुकान में रखा सारा सामान जल चुका था। पीड़ित दुकानदार इकराम ने बताया कि इस हादसे में करीब तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है। आग किन कारणों से लगी यह अभी पता नहीं चला है। शॉर्ट सर्किट से भी आग लगने की आशंका जताई जा रही है।